फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Home delivery of liquor by applying stickers of medicine supply on Scooty

स्कूटी पर मेडिसिन सप्लाई का स्टीकर लगाकर हो रही शराब की होम डिलिवरी

Thu, 02 Apr 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Home delivery of liquor by applying stickers of  medicine supply on Scooty
21 दिन के लॉकडाउन को 9 दिन हो चुके हैं प्रशासन दावा कर रहा है कि रेडक्रास के सदस्यों के माध्यम से किराना और जरूरत का सामान घरों पर डिलिवर किया जा रहा है लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है। राशन व अन्य जरूरत के सामान की होम डिलिवरी नहीं मिलेगी लेकिन शराब की होम डिलिवरी जरूरत मिल जाएगी। ऐसा ही कुछ शहर फतेहाबाद में हो रहा है यहां पर राशन की होम डिलिवरी नहीं मिल रही लेकिन 10 मिनट के अंदर शराब जरूर घर पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

शहर में ऐसे शातिर दिमाग लोग पुलिस से बचने के लिए स्कूटी पर मेडिसिन सप्लाई का स्टीकर लगाकर शराब की सप्लाई कर रहे हैं। मामले की जब पड़ताल की गई तो ऐसा ही कुछ सामने आया। शहर की एमसी कॉलोनी में एक व्यक्ति घर पर शराब देने के लिए पहुंचा। व्यक्ति ने स्कूटी पर मेडिसिन सप्लाई का स्टीकर लगाया हुआ था और डिग्गी में बोतल रखी हुई थी। जब मामले को कैमरे में कैद किया तो व्यक्ति कोई भी जवाब देने की बजाए स्टीकर फाड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राशन की होम डिलिवरी पर आनाकानी
प्रशासन ने होम डिलिवरी के लिए शहर फतेहाबाद व उसके आसपास के क्षेत्र के लिए 80 किराना संचालक, 17 दूध डेयरी संचालकों की सूची जारी की थी। इसके साथ रेडक्रास सदस्यों की भी सूची जारी की है। इन रेडक्रास सदस्यों के माध्यम से राशन व अन्य जरूरत का सामान किराना स्टोर संचालक घरों पर भिजवा सकते हैं। जब वीरवार को इनकी पड़ताल की गई तो सामने आया है कि होम डिलिवरी के नाम पर किसी किराना स्टोर संचालक ने स्टॉक की कमी तो किसी ने रेडक्रास सदस्य न होने का बहाना बनाया। जब रेडक्रास सदस्यों के नंबरों पर कॉल की गई तो पांच में से दो नंबर बंद और एक गलत मिला। एक ने फोन नहीं उठाया तो दूसरे ने कहा कि दुकानदार के पास लड़का नहीं है तो रेडक्रास सदस्य सामान पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रिपोर्टर : सुनील किराना स्टोर से
संचालक : जी
रिपोर्टर : जगजीवनपुरा में सामान घर पर मंगवाना था
संचालक : लिस्ट वाट्सअप कर दीजिए, स्टॉक कम है, स्टॉक में हुआ तो भेज देंगे
रिपोर्टर : क्या रेडक्रास सदस्य देकर जाएगा।
संचालक : नहीं, रेडक्रास सदस्य का पता नहीं, स्टॉक में हुआ तो मैं अगले दिन दे जाऊंगा
-रिपोर्टर : यू लाइक किराना स्टोर से
संचालक : जी
रिपोर्टर : बीघड़ रोड पर किराना का सामान मंगवाना था
संचालक : वाट्सअप कर दीजिए और अगले दिन खुद आकर ले जाना
रिपोर्टर : क्या रेडक्रास सदस्य नहीं आपके पास
संचालक : हमें रेडक्रास सदस्य के बारे में नहीं पता, हमें नहीं मिला। अगर कोई रेडक्रास वाला है तो उसका पर्ची दे दीजिए, ले जाएगा।
लॉकडाउन है और इस स्थिति ़में जरूरत की चीजों के अलावा सब कुछ बंद है। ऐसी स्थिति में शराब की कैसे होम डिलिवरी हो रही है ये बड़ा सवाल है। ठेके 31 मार्च को बंद हो चुके हैं। अगर कहीं अवैध रूप से शराब बिक रही है तो पुलिस उस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है। - वीके शास्त्री, उपायुक्त, जिला आबकारी एवं काराधान अधिकारी।

मेडिसन सप्लाई का नाम लेकर जो लोग ऐसा काम कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाके पर चेकिंग की जाएगी। पिछले दो दिनों से अवैध शराब के मामले पकड़े गए हैं। पुलिस पूरी तरह से सख्त है। - राजेश कुमार, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed