{"_id":"fe677df63e9600f4bf33d32c28844937","slug":"hitech-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप से जुड़ेंगी नवनिर्वाचित महिलाएं सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप से जुड़ेंगी नवनिर्वाचित महिलाएं सरपंच
सुरेंद्र असीजा/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में नवनिर्वाचित महिला सरपंचों को वट्सअप के जरिए महिला थाना और अधिकारियों से जोड़े जाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले के गांवों मे इस बार 257 पंचायतों में से 107 महिला सरपंच चुनकर आई हैं। पंचायत चुनाव में इस बार शिक्षा की शर्त के कारण पढ़ी-लिखी महिलाएं चुनकर आईं हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अब सरकार की किसी प्रकार की योजना को भी समझ पाना आसान होगा। वट्सअप ग्रुप में चुनी गई सभी महिला सरपंचों को शामिल किया जाएगा। महिला सरपंच गांव में घूम रहे असामाजिक तत्व व किसी प्रकार के गलत काम के बारे में वट्सअप के जरिए आवाज पहुंचा सकेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले महिला थाने में चुनी गई सभी महिला सरपंचों की एक मीटिंग का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसकी अभी तारीख फिक्स नहीं हुई है। बैठक में परिचय के साथ महिला सरपंच व महिला पुलिस के बीच मधुर संबंध कायम रखने की कवायद पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के गांवों में चुनी गई चौधाराइन की स्थिति
ब्लाक सरपंच ब्लाक समिति मेम्बर पंच
फतेहाबाद 27 15 298
भट्टू 10 8 125
भूना 13 9 136
जाखल 9 6 92
टोहाना 20 10 195
रतिया 28 12 263
महिला सरपंचों के नंबरों की सूची तैयार कर ली है। इन्हें जल्द ही वट्सअप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। वट्सअप पर महिला सरपंच किसी प्रकार की समस्या के बारे में बता सकती हैं। महिला थाने में जल्द ही मीटिंग भी बुलाई जाएगी।
राजबाला, महिला थाना प्रभारी