फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hisar married sibilngs corona infected

हिसार शादी में गए बहन-भाई और बैजलपुर आया सैनिक मिला संक्रमित

Sat, 11 Jul 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hisar married sibilngs corona infected
भूना के कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करते हुए - फोटो : Fatehabad
शुक्रवार को भूना इलाके से कोरोना के चार नए मरीज सामने आए हैं। इनमें भूना में तीन व बैजलपुर में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मॉडल टाउन व पुराना बाजार में रविदास मंदिर के आस-पास के घरों में जांच अभियान चलाकर लोगों को अपने घरों से बहार न जाने की हिदायत दी है। संक्रमित दुकानदार के पड़ोस की दुकानों को सैनिटाइज किया गया। दो दर्जन से अधिक टीमों ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की। हेल्थ इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया है कि पुराने बाजार में पूर्व सरपंच के घर की गली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है तथा बाजार को बफर जोन बनाया है। उधर, मॉडल टाउन में उकलाना रोड़ से लेकर महाबीर के घर तक कंटेनमेंट व नगर पालिका ऑफिस एरिया को बफर जोन में शामिल किया है। गांव बैजलपुर में मुख्य चौक में लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही महाराष्ट्र से आया था संक्रमित
भूना के पुराना बाजार में रविदास मंदिर के पास रहने वाले संक्रमित 7 जुलाई को महाराष्ट्र से लौटा था। 8 जुलाई को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। उपरोक्त व्यक्ति महाराष्ट्र सेेेे आने के बाद कई लोगों के संपर्क में आया। जिनको विभाग की टीम ने सभी की पहचान करके होम क्वारंटीन कर दिया है। उधर मॉडल टाउन निवासी 22 वर्षीय युवती व उसका 17 वर्षीय भाई हिसार में अपनी रिश्तेदारी में लड़की की शादी समारोह मे गए हुए थे। जहां पर पचास फ़ीसदी से अधिक रिश्तेदार दिल्ली से आए हुए थे। जिनमें उक्त दोनों बहन-भाई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आ गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 8 जुलाई को सैंपल लिए थे। रिपोर्ट में दोनों बहन भाई पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

छुट्टी पर लौटा फौजी निकला कोरोना संक्रमित
गांव बैजलपुर में चार दिन पहले छुट्टी पर आए एक सैनिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जो 6 जुलाई को हैदराबाद से अपने घर बैजलपुर आया था। उसने सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे और घर में आइसोलेट कर लिया था। परंतु शुक्रवार को आई रिपोर्ट ने गांव में हड़कंप मचा दिया। बैजलपुर में पिछले सप्ताह एक बेलदार भी पलवल से आया था और उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। भूना व बैजलपुर के चारों कोरोना संक्रमित को कोविड19 केयर सेंटर फतेहाबाद में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए : एसएमओ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना के एसएमओ डाक्टर रूस्तम ने एक साथ चार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत दी है। उन्होंनेे बताया इस बीमारी को मजाक में ने लेकर भीड़भाड़ के एरिया में जाने से बचें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed