फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Himesh first in the state in tenth and Simran second

Fatehabad News: दसवीं में प्रदेश में हिमेश प्रथम तो सिमरन द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Himesh first in the state in tenth and Simran second
भूना में प्रदेश टॉपर हिमेश को मिठाई खिलाते हुए स्कूल के डायरेक्टर व साथ में मौजूद शिक्षक।
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। जिले के 72.40 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिले के 11027 छात्रों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 7984 छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में 1240 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है जबकि 1803 छात्र फेल हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में जिले का सातवां स्थान रहा है। पिछले साल जिले के 69.75 फीसदी छात्र पास हुए थे। भूना के न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हिमेश ने 498 अंक लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा आदमपुर क्षेत्र के गांव भोड़िया बिश्नोईयान निवासी और गांव बनावाली के शांति महक पब्लिक स्कूल की छात्रा सिमरन 497 अंक लेकर प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रही है। वहीं जिले में टॉप थ्री में शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना की छात्रा नीशू रानी और गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र धांगड़ निवासी रामअवतार ने 493 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

स्कूल के बाद 6 से 7 घंटे पढ़ाई कर पाया मुकाम, डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती है सिमरन
गांव बनावाली के शांति महक पब्लिक स्कूल की छात्रा सिमरन प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रही है। सिमरन ने इस परीक्षा में 500 में से 497 अंक प्राप्त किए है। सिमरन ने मैथ, इंग्लिश और विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। सिमरन ने बातचीत में बताया कि उसे उम्मीद थी कि वह टॉप करेगी। उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए स्कूल के बाद 6 से 7 घंटे पढ़ाई की है। मोबाइल सिर्फ पापा के पास ही होता है और वह उससे दूर रही है। वह डॉक्टर बनना चाहती है। सिमरन का कहना है कि कोई भी विषय मुश्किल नहीं होता है, सिर्फ उस पर फोकस करने की जरूरत होती है, उसने भी यही किया है। आदमपुर क्षेत्र के गांव भोड़िया बिश्नोईयान निवासी सिमरन के पिता सुरेंद्र सिंह खेती करते हैं जबकि मां बबीता गृहिणी है। बेटी की इस उपलब्धि पर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। बेटियां किसी से कम नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं लिया ट्यूशन का सहारा, घर पर सिलेबस पूरी तरह समझा



न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना के छात्र हिमेश सोनी ने 500 में से 498 अंक हासिल करते हुए प्रदेश में टॉप किया है। हिमेश ने बताया कि उसने ट्यूशन का सहारा नहीं लिया, घर पर अकेले पांच घंटे पढ़ाई करके सिलेबस को पूरी तरह समझता था। गंभीरता के बजाय हलके मूड में पढ़ाई करता था। उन्होंने बताया कि अब यूपीएससी की परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ सफलतापूर्वक पास करके आईएएस बनना ही उनका सपना है। उसने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो स्मार्टफोन को कम यूज करना चाहिए। हिमेश के पिता हैं सिंचाई विभाग में बेलदार, मां गृहिणी हिमेश हैं।
घर पर आठ घंटे करती थी पढ़ाई, आईएएस बनना चाहती है नीशू
शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना की छात्रा नीशू रानी ने 493 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। नीशू के पिता खेती करते है। नीशू ने बताया कि वह स्कूल के बाद घर पर करीब आठ घंटे पढ़ाई करती थी। उसका सपना प्रदेश में टॉप आने का था लेकिन दादी की परीक्षा से पहले मौत होने के चलते पढ़ाई बाधित रही। नीशू ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है और इस सपने को जरूर पूरा करेगी। स्कूल के डायरेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि नीशू रानी कक्षा में सबसे होशियार छात्रा है। मेहनत के कारण उसने मुकाम को हासिल किया है।
मोबाइल से रहा दूर, मन लगाकर की पढ़ाई, आईपीएस बनना चाहता है रामअवतार
गांव धांगड़ निवासी रामअवतार ने परीक्षा में 493 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। रामअवतार गांव बीघड़ के गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है। रामअवतार ने बताया कि उसके पिता आनंद खेती करती है। दसवीं कक्षा की पढ़ाई को लेकर उसने स्कूल के बाद तीन से चार घंटे तक घर पर मन लगाकर पढ़ाई की। पढ़ाई को लेकर उसे पर दबाव नहीं था। मोबाइल से वह दूर रहा। उसका सपना आईपीएस बनने का है इसको लेकर वह तैयारी भी कर रहा है। अब उसने नॉन मेडिकल विषय लिया है।



हिमेश के घर पहुंचकर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने दी बधाई
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मंगलवार शाम को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 498 अंक लेकर राज्य में प्रथम स्थान पाने वाले भूना निवासी हिमेश सोनी के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। पंचायत मंत्री ने कहा कि हिमेश ने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने हिमेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भूना में प्रदेश टॉपर हिमेश को मिठाई खिलाते हुए स्कूल के डायरेक्टर व साथ में मौजूद शिक्षक।

भूना में प्रदेश टॉपर हिमेश को मिठाई खिलाते हुए स्कूल के डायरेक्टर व साथ में मौजूद शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed