फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Help for the needy

होटल बंद हुए और लेबर गई तो मालिक स्कूटी पर जरूरतमंदों तक पहुंचाने लगा चाय-बिस्कुट

Mon, 10 May 2021 10:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Help for the needy
कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए सरकार ने जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को खोलने पर पाबंदी लगा रखी है। करीब 10 दिन पहले हो चुके हैं और अब एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया जा चुका है। अब बाजार पहले की तरह कब खुलेंगे ये किसी को नहीं पता है, लेकिन इस आपदा के बीच कई लोग ऐसे भी है जिन्होंने ऐसे समय को समाज की सेवा के लिए चुना है। इसमें होटल मालिक रणबीर सिंह शामिल है जो कि सुबह से शाम तक जरूरतमंदों व नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों तक स्कूटी पर चाय और बिस्कुट पहुंचा रहे है।
विज्ञापन

रोजाना 150 से 200 लोगों को चाय पिलाने वाले लजीज होटल के मालिक रणबीर सिंह बताते हैं कि लॉकडाउन के चलते उनके होटल बंद हो चुके हैं और उनके पास जो लेबर थी वह जा चुकी है। हालात ठीक होने के बाद होटल पहले की तरह शुरू होने की उम्मीद है। इस आपदा में जो पुलिसकर्मी नाकों पर ड्यूटी कर रहे उन्हें समय पर खाना-पीना नहीं मिल पा रहा है। ये ही सोचते हुए उसने खुद होटल में चाय बनाकर केतली में डाल नाकों पर पुलिस कर्मचारियों और जरूरतमंदों तक पहुंचाने का सिलसिला शुरू किया। सुबह वह स्कूटी पर केतली रखकर लेबर शेड के नीचे खड़े मजदूरों, सब्जी रेहड़ी वालों और नाकों पर खड़े पुलिस कर्मियों तक चाय और बिस्कुट पहुंचा रहा है। इसके अलावा पानी की बोतलें भी बांट रहा है। रोजाना करीब 150 से 200 लोगों तक चाय पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed