{"_id":"6144d28c8ebc3ef2c0715718","slug":"help-desk-started-in-nap-for-property-id-now-you-will-be-able-to-know-the-status-of-the-file-fatehabad-news-hsr611989692","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी आईडी के लिए नप में शुरू हुआ हेल्प डेस्क, अब जान सकेंगे फाइल का स्टेटस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी आईडी के लिए नप में शुरू हुआ हेल्प डेस्क, अब जान सकेंगे फाइल का स्टेटस
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क पर जानकारी लेते लोग।
- फोटो : Fatehabad
नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर हेल्प डेस्क शुरू हो गया है। अब लोग प्रॉपर्टी आईडी और नो ड्यूज से संबंधित जानकारी हेल्प डेस्क से ले सकेंगे। गृहकर शाखा के साथ ही नप अधिकारियों ने हेल्प डेस्क शुरू करवाया है। जो कि सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। प्रॉपर्टी आईडी की ऑनलाइन फाइलों के बारे में जानकारी को लेकर लोगों को परेशानी हो रही थी।
ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को फाइल के बारे में जानकारी नहीं मिल रही थी कि उनकी फाइल कहां तक पहुंची है। इसी के चलते पिछले दिनों जिला नगर आयुक्त अजय चौपड़ा ने हेल्प डेस्क शुरू करने के आदेश दिए थे। लेकिन आदेश के बावजूद नप अधिकारियों को हेल्प डेस्क शुरू करने में करीब 20 दिन लग गए।
मैनुअल फाइल जमा करवाने पर लग चुकी है रोक
प्रॉपर्टी आईडी और नो ड्यूज को लेकर पहले नगर परिषद में मैनुअल फाइल जमा करवाई जाती थी। लोगों की फाइलें छह-छह माह तक लटकी रहती थी। ये ही नहीं प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। इसके चलते स्थानीय नगर निकाय ने मैनुअल फाइल पर रोक लगाकर ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू करवाया है। प्रॉपर्टी आईडी और नो ड्यूज की फाइलें पिछले करीब एक माह से ऑनलाइन ही ली जा रही है। ऑनलाइन आवेदन करने वालों को ये पता नहीं चल रहा था कि उनकी फाइल कहां रुकी है और किन दस्तावेजों की जरूरत है। इसके चलते अब नप में हेल्प डेस्क शुरू किया गया है।
विज्ञापन
जिले में प्रॉपर्टी आईडी की स्थिति
रिहायशी : 13140
खाली पड़े प्लॉट : 2427
शैक्षणिक संस्थान : 188
मिक्स प्रॉपर्टी : 2024
कर्मिर्शियल प्रॉपर्टी : 4031
अन्य प्रॉपर्टी : 489
कृषि योग्य भूमि : 1541
कोट
प्रॉपर्टी आईडी और नो ड्यूज को लेकर किसी को परेशानी न हो इसलिए हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। लोग प्रॉपर्टी आईडी और नो ड्यूज से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
- ऋषिकेश वर्मा, ईओ नगर परिषद