{"_id":"60f479988ebc3e6d926f5e1a","slug":"heavy-rain-in-the-evening-yellow-alert-issued-fatehabad-news-hsr606453120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर गर्मी के बाद शाम को झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर गर्मी के बाद शाम को झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
करीब चार दिन के इंतजार के बाद रविवार शाम को फतेहाबाद व आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई। शाम को करीब 5 बजे बारिश शुरू हुई। लगभग 10 मिनट तक झमाझम 13 एमएम बारिश हुई। साथ में तेज हवा चल रही थी। इसके बाद कुछ समय के लिए बारिश धीमी पड़ गई, लेकिन लगभग छह बजे फिर से तेज हो गई। इसके बाद लगातार बूंदाबांदी होती रही। हालांकि शाम छह बजे तक रतिया व टोहाना में बारिश नहीं हुई थी, लेकिन आसमान में काली घटा छाई हुई थी। मौसम विभाग ने फतेहाबाद में अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने चेताया है कि 21 जुलाई तक जिले में भारी बारिश होगी। रविवार को हुई बारिश के बाद पिछले करीब चार दिन से लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी व उमस से राहत मिली है। इससे पहले बीते मंगलवार को बारिश हुई थी। बारिश के बाद तापमान में एकाएक गिरावट आ गई। मगर उसके दो दिन बाद ही भयंकर गर्मी व उमस शुरू हो गई। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस भी परेशान कर रही थी। इसके चलते बारिश का सभी को इंतजार था। रविवार दोपहर करीब 4 बजे तक भीषण गर्मी थी। इसके बाद बारिश वाला मौसम बना। देखते ही देखते काले बादल छा गए और लगभग पांच बजे हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 10 से 12 मिनट तक खूब बारिश हुई। फिर एकाएक बारिश की रफ्तार कम हो गई और हल्की बारिश लगातार होती रही। शाम 7 बजे तक 13 एमएम बारिश हुई है। इसके बाद मौसम में परिवर्तन महसूस किया गया। उमस काफी कम हो गई और वातावरण में ठंडक आ गई। शाम छह बजे तापमान 36 डिग्री तक आ गया। इसके चलते सभी ने गर्मी से राहत महसूस की। बच्चे गलियों में बारिश के खेलते नजर आए।
-
क्या है येलो अलर्ट के मायने
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट की स्थिति में भारी बारिश के आसार होते हैं, लेकिन उसमें खतरे वाली बात नहीं होती। भारी बारिश की स्थिति में कंडम मकानों, खस्ता हालत दीवारों व कच्चे मकानों के गिरने की संभावना रहती है। इसके अलावा नीचे के इलाकों में जल भराव की चिंता रहती है। लगातार बारिश होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित होती है। बारिश की रफ्तार के अनुसार पानी निकल नहीं पाता। ऐसी स्थिति में घरों में पानी घुसने की संभावना रहती है। यह स्थिति रविवार शाम को शहर में देखने को मिली। बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मुख्य मार्गों व बाजारों तक में लगभग एक फुट तक पानी भर गया। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे पानी की निकासी भी हो रही थी। मगर बारिश का पानी ज्यादा आ रहा था। इसके चलते निकासी में दिक्कत आती है। हालांकि मुख्य बाजारों व हाइवे पर एक से दो घंटे में पानी की निकासी हो जाती है। शहर की कुछेक गलियां हैं, जहां पर पानी की निकासी की समस्या रहती है। वहां पर यही समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन
किसानों को जल संकट से राहत
यह बारिश फिलहाल फतेहाबाद व इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा है। शाम छह बजे तक रतिया व टोहाना क्षेत्र में बारिश नहीं थी। मगर मौसम विभाग की मानें तो 21 जुलाई तक जिले भर बारिश के आसार हैं। इसके चलते फिलहाल कुछ किसानों ने जल संकट से राहत महसूस की है। धान के क्षेत्र में किसानों के सामने जल संकट गंभीर समस्या बना हुआ था। खेतों में दरारें आ चुकी थीं। ऐसे में उन किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
21 जुलाई तक बारिश के आसार रहेंगे : खीचड़
इस संबंध में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि प्रदेेश में 21 जुलाई तक बारिश के आसार रहेंगे। फतेहाबाद में भी भारी बारिश होने की संभावना है। यह बारिश किसानों के लिए काफी राहत लेकर आएगी। बारिश को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है। फतेहाबाद येलो जोन में शामिल है।