{"_id":"62ded126265f364bb11cca51","slug":"healthy-youth-should-donate-blood-every-three-months-pasarija-fatehabad-news-hsr6376000140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ युवाओं को हर तीन महीने में करना चाहिए रक्तदान: पसरीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ युवाओं को हर तीन महीने में करना चाहिए रक्तदान: पसरीजा
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन एवं एबीवीपी के रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते अतिथिगण।
- फोटो : Fatehabad
भूना। रक्तदान महादान है। इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसलिए स्वस्थ युवाओं को हर तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। हमारे द्वारा दान की गई एक यूनिट किन्हीं तीन लोगों का जीवन बचाने में काम आएगी। यह बात भूना नगरपालिका के चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की याद में अमर उजाला फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कही। शिविर में 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया। रक्तदाताओं को पौधा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा परिषद के स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम द्वारा पूरे भारतवर्ष में एक करोड़ पौधे लगाने के अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय में पौधे भी लगाए गए। रक्त लेने से पहले डॉ. अंशुल व डॉ. सुशील की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया।
पंकज पसरीजा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि शरीर में नए रक्त का संचार होता है। रक्तदान करने से शरीर को लाभ मिलता है। इस मौके पर परिषद के संदीप समैण, बलविंद्र ढकरवाल, गुरदीप ओला, मुकेश शर्मा, मोहित डेलू, मुकेश नैन, सुशील बिडासरा, अभिषेक भिच्छर, नरेश धामू, रवि चबरवाल, योगेश सोनी, अजय पूनिया, पंकज सोनी, अमित पूनिया, निखिल, रमन ओला, मुकेश वर्मा, एनएसएस से योगेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
फोटो 2ए
:: रक्तदान महादान है। स्वस्थ लोगों को दूसरे लोगों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। इस शिविर समेत में 32 बार स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर चुका हूं।
विज्ञापन
-अरुण सेठी, समाजसेवी, भूना
फोटो 2बी
:: दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना महादान है। जीवन में लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से लोगों को जरूरत पड़ने पर रक्त आसानी से मिल जाता है।
बलविंदर ढकरवाल, टिब्बी
--------
फोटो 2सी
:: रक्तदान करने से मानवता भलाई का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सरोकार जुड़ा हुआ है। इसलिए युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए। मैं हर शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करता हूं और वर्ष में स्वयं चार बार रक्तदान करता हूं।
संदीप समैण, एबीवीपी
--------
फोटो 2डी
:: रक्तदान की प्रेरणा अपने परिवार से मिली है। कॉलेज में पेपर देना था, लेकिन इससे पहले शिविर में रक्तदान करने पहुंच गई। कोशिश करूंगी कि नियमित रक्तदाता बनूं।
दीक्षा बंसल, भूना
--------
फोटो 2ई
:: रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। लोगों में अक्सर ये भ्रम रहता है कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी आती है। ऐसा कुछ नहीं होता, बल्कि रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है। मैं 5 बार रक्तदान कर चुका हूं।
राजेश चराया, भूना
-------
फोटो 2एफ
:: रक्तदान सही मायनों में महादान है। इससे किसी दूसरे इंसान की जान बचाई जा सकती है। इसलिए अब मैं साल में तीन बार रक्तदान करूंगा। अमर उजाला फाउंडेशन एवं एबीवीपी ने शिविर लगाकर सामाजिक सरोकार की दिशा में कदम बढ़ाया है।
मास्टर रमेश कुमार, भूना
---------
फोटो 2जी
:: मानव का रक्त ही दूसरे मानव को चढ़ाया जाता है, इसलिए रक्तदान करना बहुत जरूरी है। युवाओं को जागरूक करके रक्तदान के प्रति विशेष मुहिम चला रखी है।
गुरदीप ओला, अध्यक्ष, एबीवीपी भूना
-------
फोटो 2एच
:: जीवन रूपी इस शरीर को चलाने के लिए हमें जिस रक्त की आवश्यकता पड़ती है, उसे न तो इंसान बना सकता है और न ही बना पाया है। किसी भी इंसान के अंदर रक्त की कमी को दूसरे इंसान के रक्त से पूरा किया जा सकता हैं। इसलिए मैंने भी रक्तदान की शुरुआत कर दी है।
राहुल सिंगला, पहली बार के रक्तदाता
-------
फोटो 2आई
:: रक्तदान के साथ-साथ पौधरोपण भी इंसान को अपने जीवन में लगातार करना चाहिए। एबीवीपी ने रक्तदान जैसे परोपकारी काम के साथ-साथ देशभर में एक करोड़ पौधरोपण करने का संकल्प लिया है।
पंकज सोनी, एबीवीपी, भूना
---------
फोटो 2जे
:: रक्तदान जरूरतमंद को जीवन दान देता है और पेड़-पौधे ऑक्सीजन। इसलिए मैं पिछले दो वर्षों से एबीवीपी से जुड़ा हुआ हूं। रक्तदान व पौधरोपण करके लोगों को जागरूक करें। अमर उजाला फाउंडेशन की सहभागिता से रक्त दाताओं का हौसला बढ़ा है।
महेंद्र डेलू, एबीवीपी, भूना