{"_id":"82fb4aba5e9349bc0dcea165f1a657cf","slug":"health-minister-reached-jakhal-first-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल में पहली बार पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने दोबारा आने का कार्यक्रम बनाने की बात कही। उन्होंने इतना भी कहा कि यहां की समस्याओं को ध्यान में लाया गया है।
जिनके निदान को लेकर जल्द ही अधिकारियों से बातचीत कर इनका हल निकाला जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अमर उजाला ने अपने अंक में जाखल के अंदर पिछले 20 सालों से लोगों को एक्स-रे मशीन की सुविधा न मिलने का समाचार प्रकाशित कर लोगों को एक्स-रे मशीन के लिए आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया था। स्वास्थ्य मंत्री ने इसे लेकर पार्टी वर्करों से जानकारी ली।
देर शाम को फतेहाबाद से लौटते समय विज बलरां रोड पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश गर्ग के कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान हरीश गर्ग, मंडल प्रतिनिधि अरूण गुप्ता, जगवीर जग्गा व अन्यों ने अवगत कराया कि जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बने करीब पांच साल हो गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल का जहां अभी तक उद्घाटन भी नहीं हुआ है वहीं चिकित्सकों की भारी कमी होने के कारण मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
पार्टी वर्करों ने विज को बताया कि मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में कोई अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। एक साल से अस्पताल में आई एक्स-रे मशीन को चलाने के लिए रेडियोग्राफर की नियुक्ति न होने के कारण भी मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
लिहाजा लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री को बताया गया कि जाखल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा पंजाब सीमा पर होने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
लेकिन अस्पताल को अभी तक सीएचसी का दर्जा भी नहीं मिलने के कारण सुविधाओं की भारी दरकार बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जाखल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
इसके लिए जल्द ही यहां पर निरीक्षण भी किया जाएगा। इस मौके पर गुलशन मदान, विकास कंसल, गगनदीप जैन, गगनदीप तलवाड़ा, सुरेंद्र सिधानी व गौरव जिंदल, गोरखा कड़ैलिया सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।