{"_id":"f4febb1393adc5a5bfc2a9f3ffb11d78","slug":"health-hindi-news-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक पर सीआईए और स्वास्थ्य विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक पर सीआईए और स्वास्थ्य विभाग का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना सीआईए स्टाफ ने गुप्त सुचना मिलने पर सोमवार को रतिया के खटीक मौहल्ला स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी छापामार कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों और डॉक्टर की डिग्री को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग विभाग को सूचित कर दिया है। इस कार्रवाई से बगैर डिग्री धारक चिकित्सकों मे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार शाम को सीआई टोहाना को गुप्त सूचना मिली थी कि रतिया के खटीक मौहल्ला में एक क्लीनिक में बगैर डिग्रीधारक चिकित्सक प्रैक्टिस रहा है। एसआई गुरनाम सिंह, एएसआई औम प्रकाश, एससी राजेश, रोहताश की टीम ने एसएमओ विजय जैन, शीनु गुप्ता, डॉ. जनक राज को साथ लेकर छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
इस दौरान टीम को अस्पताल में काफी दवाइयां मिलीं। एसएमओ विजय जैन ने बताया कि जो दवाइयां अस्पताल में मिली हैं और जो डॉक्टर ने डिग्री दिखाई है, उसके आधार पर संचालक इनका उपयोग नहीं कर सकता।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अस्पताल संचालक
अस्पताल संचालक रणजीत सिंह ने कहा कि उसके पास जो डिग्री है, उसी आधार पर वह क्लीनिक चला रहे हैं। उसके क्लिनिक में कोई भी नशे की या गैर कानूनी दवाई नहीं है।