{"_id":"61cf3ed79d5dd8375957df1e","slug":"health-facilities-increased-in-2021-machines-arrived-from-america-for-icu-fatehabad-news-hsr620889155","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी, आईसीयू के लिए अमेरिका से पहुंची मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2021 में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी, आईसीयू के लिए अमेरिका से पहुंची मशीनें
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की आईसीयू के लिए अमेरिका से आई मशीनें।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा कमजोर होने के कारण 2021 में आई कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कई लोगों ने अपनों को खो दिया, यहां तक कि हजारों लोग इससे प्रभावित भी हुए। कोरोना की दूसरी लहर की तरह भविष्य में महामारी आती है तो उस पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपना ढांचा मजबूत करने का प्रयास किया है हालांकि ये कितना कामयाब हो पाता है ये भविष्य में ही पता लगेगा। लेकिन ये जरूर है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ी है।
फतेहाबाद, रतिया और टोहाना को ऑक्सीजन प्लांट मिले है। ये प्लांट ऑक्सीजन की कमी को दूर करेंगे। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में 500 एलपीएम का प्लांट लगा है। इसके अलावा रतिया में 250 एलपीएम और टोहाना में 200 एलपीएम क्षमता का प्लांट लगा है। इसके अलावा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब शुरू हुई है। सैंपलों को जांच के लिए सिरसा, अंबाला भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा जिले के सरकारी अस्पतालों को करीब 33 वेंटिलेटर मिल चुके है।
2 करोड़ से 10 बेड की आईसीयू हुई तैयार
जिला नागरिक अस्पताल में करीब 2 करोड़ रुपये से 10 बेड की आईसीयू तैयार की गई है। आईसीयू का काम लगभग पूरा हो गया है। शुक्रवार को आईसीयू के लिए अमेरिका से मशीनें भी पहुंच गई है। अब नए साल में आईसीयू जल्द शुरू होने का अनुमान है। यहां तक कि आईसीयू में जाने के लिए नागरिक अस्पताल में लिफ्ट भी लगी है। ये लिफ्ट 30 साल बाद नागरिक अस्पताल को मिली है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के ये रही स्थिति
जिले में अब तक लिए गए सैंपल : 360105
कोरोना संक्रमित मिले : 17839
स्वास्थ्य हो चुके : 17353
कोरोना संक्रमितों की हुई मौतें : 485
जिले का रिकवरी रेट : 97.28
फिलहाल एक्टिव केस : 1
गर्भवती के लिए स्पेशल सात नई एंबुलेंस भी मिली
2021 में स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती के लिए नई योजना शुरू की। जिसे जननी वाहिनी योजना नाम दिया गया। इस योजना के तहत जिले को सात नई एंबुलेंस मिल चुकी है। जिले में एंबुलेंस गाड़ियों की संख्या करीब 25 हो चुकी है।
16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन
देश भर में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। जिले में अब तक 80 फीसदी लोगों को कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लग चुकी है। जिले में 7.25 लाख लोगों का टीकाकरण होना है। अब तक 5.96 लाख लोगों को पहली और 3.67 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है।
पीएचसी-सीएचसी में अभी भी सुविधाओं की दरकार, डॉक्टरों की कमी भी बरकरार
जिले में 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है और 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। सबसे ज्यादा डॉक्टरों की कमी इन्हीं केंद्रों पर है। जिले में डॉक्टरों के करीब 75 पद खाली है। जिला नागरिक अस्पताल में भी डॉक्टरों के करीब 18 पद खाली है। स्पेशलिस्ट यहां पर नहीं है।
उम्मीद : 200 बेड के अस्पताल के निर्माण को मिलेगी हरी झंडी
जिला नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग की 16 साल पहले घोषणा हुई थी, दो-दो मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर चुके है। सेक्टर 9 में 200 बेड का अस्पताल बनना प्रस्तावित है। 2021 में इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद टेंडर लगाया गया लेकिन रद्द कर दिया गया। अब 5 जनवरी को 2022 को टेंडर खुलना है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो नए साल में 200 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग को हरी झंडी मिल सकती है।
रतिया और टोहाना में भी बननी है आईसीयू
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए फतेहाबाद की तरह रतिया और टोहाना के सरकारी अस्पतालों में भी 5-5 बेड के आईसीयू को बनाया जाना है। इसको लेकर मंजूरी भी मिल चुकी है। 2022 में आईसीयू का निर्माण शुरू हो जाएगा।