फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   health, action, patanjali store, market, fatehabad

पतंजलि आंवला मुरब्बा में फफूंदी की शिकायत, कंपनी ने बाजार से वापस मंगाया माल

Sat, 06 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
health, action, patanjali store, market, fatehabad
पतंजलि स्टोर पर आचार के सैंपल भरते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : fatehabad
पतंजलि के आंवला मुरब्बे में फफूंदी पाए जाने की खबरें मीडिया में आने के बाद पतंजलि हेड आफिस ने उस बैच का सारा माल ही फतेहाबाद से वापस मंगवा लिया है। इसका खुलासा शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आंवले के मुरब्बे की सैंपलिंग के लिए की गई छापेमारी के दौरान हुआ। दरअसल गांव ढिंगसरा निवासी संजीव ने कुछ दिन पहले लाल बत्ती चौक स्थित पतंजलि स्टोर से आंवले का मुरब्बा का डिब्बा खरीदा था, घर जाकर खोलने पर उसमें फफूंदी लगी मिली।
विज्ञापन


इस पर संजीव ने मामले की शिकायत दुकानदार और स्वास्थ्य विभाग को की। इस शिकायत के आधार पर डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश के नेतृत्व में जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को उक्त दुकान पर छापामारी की तो वहां पर मई बैच के मुरब्बे का कोई डिब्बा नहीं मिला। दुकानदार से पूछताछ में उसने गीता मंदिर स्थित एक होलसेल एजेंसी से माल लेने की बात कही। इस पर डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश की टीम ने गीता मंदिर रोड स्थित आरएस एजेंसी पर भी छापामारी की, लेकिन वहां पर भी पतंजलि मुरब्बे के उस बैच का कोई माल नहीं मिला।
विज्ञापन


पूछने पर एजेंसी संचालक ने बताया कि कुछ दिन पहले पतंजलि हेडक्वार्टर से उन्हें ई-मेल आया था कि मई माह के बैच के आंवला के मुरब्बे में शिकायत है, उन्हें वापस भेजा जाए। इस पर उन्होंने सारा माल वापस भेज दिया। संचालक ने डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश को वो मेल भी दिखाया। इस दौरान डॉ. गिरीश ने उक्त दुकान से आचार के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढिंगसरा निवासी संजीव ने शिकायत दी थी कि उसके खरीदे आंवला के मुरब्बे में फफूंदी निकली है, लेकिन पतंजलि स्टोर पर अभी भी बेचा जा रहा है। लेकिन यहां आकर पता चला कि सारा माल कंपनी ने वापस मंगा लिया है। स्टोर से फिलहाल अचार का सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
डॉ. गिरीश, डिप्टी सीएमओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed