फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Head of Cat Stuck in Steel Urn in Tohana, Video went Viral

महंगा पड़ा लालच: लोटे में फंसा दूध पीती बिल्ली का सिर, कई घंटों चली भागदौड़, ऐसे बची जान

Mon, 12 Dec 2022 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 02:11 PM IST
सार

आसपास के लोगों ने टोहाना में जीवों के संरक्षण के लिए काम कर रही गो रक्षा दल की टीम को सूचना दी। गो रक्षा दल के प्रधान नवजोत ढिल्लो ने अपनी टीम के सदस्य सुमित और विक्रम को मौके पर भेजा।

विज्ञापन
Head of Cat Stuck in Steel Urn in Tohana, Video went Viral
लोटे में फंसा बिल्ली का सिर। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

टोहाना की गुप्ता कॉलोनी में एक घर में बिल्ली स्टील के लोटे में रखा दूध पीने घुसी। दूध पीते समय बिल्ली का सिर उसमें फंस गया। इसके बाद बिल्ली सिर में फंसे लोटे को लेकर पूरे मोहल्ले में भागती रही। लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। कई घंटे भागदौड़ के बाद आखिरकार बिल्ली एक खाली प्लॉट में जाकर बैठ गई। 

विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोगों ने टोहाना में जीवों के संरक्षण के लिए काम कर रही गो रक्षा दल की टीम को सूचना दी। गो रक्षा दल के प्रधान नवजोत ढिल्लो ने अपनी टीम के सदस्य सुमित और विक्रम को मौके पर भेजा। इसके बाद इन दोनों सदस्यों ने कड़ी मेहनत करके बिल्ली का सिर लोटे में से बाहर निकाला, तब जाकर बिल्ली की मुसीबत टली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed