फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana Warehouse has so far bought maximum paddy

हरियाणा वेयरहाउस ने अब तक सबसे ज्यादा धान खरीदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Haryana Warehouse has so far bought maximum paddy
नाज मंडी में सूखने के लिए डाला गया धान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में बनी सात अनाज मंडियों व 31 खरीद केंद्रों पर अब तक पांच लाख 71 हजार 765 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। हालांकि, बुधवार को दिवाली पर्व के चलते फतेहाबाद अनाज मंडी बंद रही। खेतों में 60 फीसदी से अधिक कटाई होने के कारण आवक में तेजी आई हुई है। हरियाणा वेयरहाउस ने अब तक सबसे ज्यादा धान खरीदा है।
विज्ञापन

फसल लेकर आ रहे किसानों का गेट पास कटने के बाद खरीद एजेंसियों द्वारा 72 घंटे में भुगतान किया जा रहा है। हालांकि, जो किसान फसल में नमी अधिक लेकर आ रहे हैं, उन्हें जरूर खरीद प्रक्रिया देरी से शुरू होने की परेशानी झेलनी पड़ रही है। मगर ज्यादा नमी पर बेचने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है। ऐसे में सूखने के लिए भी अनाज मंडी में ही धान की ढेरियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन

अब तक 4 लाख 84 हजार 629 मीट्रिक टन फसल का हुआ उठान
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक हुई पांच लाख 71 हजार 765 मीट्रिक टन धान की खरीद में से 4 लाख 84 हजार 629 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। फूड सप्लाई एजेंसी ने 72 हजार 886 मीट्रिक टन, हैफेड एजेंसी ने एक लाख 94 हजार 393 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन ने दो लाख 17 हजार 350 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में हुई खरीद का आंकड़ा
कुल खरीद : 5 लाख 71 हजार 765 मीट्रिक टन
फूड सप्लाई ने खरीदा : 88 हजार 458 मीट्रिक टन
हैफेड ने खरीदा : 2 लाख 23 हजार 306 मीट्रिक टन
हरियाणा वेयरहाउस ने खरीदा : 2 लाख 60 हजार एक मीट्रिक टन
अब तक 931 करोड़ 96 लाख रुपये हुआ भुगतान
अब तक धान की फसल बेचने की एवज में जिले के किसानों को 931 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिसमें फूड सप्लाई द्वारा 137 करोड़ सात लाख रुपये, हैफेड द्वारा 368 करोड़ 88 लाख रुपये जबकि हरियाणा वेयरहाउस द्वारा 426 करोड़ एक लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
कोट
हमारी तरफ से कहीं खरीद बंद नहीं है। अगर कहीं बंद की गई है, तो वह आढ़ती एसोसिएशन ने अपना फैसला लिया होगा। हमारी एजेंसी खरीद कर रही है।
विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed