फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Politics in burning effigy of Ravana, uproar during Dussehra festival in Ratia

Haryana: रावण के पुतला दहन में राजनीति, रतिया में दशहरा पर्व में हुआ हंगामा

Sat, 12 Oct 2024 09:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 09:41 PM IST
सार

पूर्व सांसद के सामने धक्का-मुक्की होने की खबर है। इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक और भाजपा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल पहंची।  

विज्ञापन
Haryana: Politics in burning effigy of Ravana, uproar during Dussehra festival in Ratia
भाजपा-कांग्रेस आमने सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया शहर में दशहरा पर्व के दौरान हंगामा हो गया। दशहरा पर्व के कार्यक्रम में जमकर राजनीति हुई। पुतला दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं रतिया से भाजपा प्रत्याशी रही सुनीता दुग्गल शामिल हुई। श्रीराम बने कलाकार के साथ उनको पुतला दहन की रस्म पूरी करनी थी।

विज्ञापन


मगर इसी दौरान रतिया के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। जरनैल सिंह के समर्थकों ने पुतला दहन की प्रक्रिया शुरू करवा दी। इसके बाद सुनीता दुग्गल पीछे ही खड़ी रहकर देखती रह गई। सुनीता दुग्गल ने इस व्यवस्था पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन


बाद में कमेटी सदस्यों ने खुद ही श्रीराम, लक्ष्मण बने कलाकारों से पुतला दहन करवा दिया। दुग्गल ने यहां तक कह डाला कि इस तरह की हरकतें हमारे संस्कार दर्शाती है। अहंकार को खत्म करने का दिन था, लेकिन इससे अहंकार को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दशहरा पर्व पर दोपहर को शोभायात्रा में कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह मुख्य अतिथि थे जबकि शाम को रावण दहन कार्यक्रम में सुनीता दुग्गल को बुलाया गया था। मगर रावण दहन के दौरान जरनैल सिंह भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। सुनीता दुग्गल ने कहा कि यदि वह भी आ गए थे और दोनों मिलकर रावण दहन की प्रक्रिया पूरी करवा देते तो कुछ जाने वाला नहीं था, लेकिन जिस प्रकार यह भगदड़ मचाई गई, इससे उन्हें दुख पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed