फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Kumari Selja reached Fatehabad

Haryana: फतेहाबाद पहुंची कुमारी सैलजा, बोलीं- जरूरी नहीं सभी एक मंच पर नजर आएं

Mon, 29 Jan 2024 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 06:46 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने संदेश यात्रा के दौरान गांव किरढ़ान में ये बात कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर अब लोग आगे कभी विश्वास नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Haryana: Kumari Selja reached Fatehabad
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि जरूरी नहीं कि कांग्रेस के सभी नेता एक ही मंच पर नजर आएं। हर कोई अपने-अपने तरीके से पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है। सभी का उद्देश्य देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाना है। कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने में सभी पदाधिकारी जीजान से जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


कुमारी सैलजा सोमवार को तोशाम की विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ कांग्रेस की संदेश यात्रा लेकर फतेहाबाद जिले में पहुंची थीं। इस दौरान गांव किरढ़ान में पत्रकारों से बातचीत में इंडिया गठबंधन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी दलों के लोग एक अच्छी भावना के साथ एकजुट हुए थे।

विज्ञापन

 

नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में आए और फिर वापस भाजपा की झोली में जाकर बैठ गए हैं। यह सोची-समझी साजिश के तहत हुआ है, लोग इसके लिए उन्हें माफ नहीं करेंगे। लोग विकल्प देखना चाहते थे। नीतीश कुमार पर अब लोग आगे कभी विश्वास नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ईडी द्वारा पूछताछ को लेकर सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष से काम करती है। केंद्र सरकार द्वारा ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजनीतिक हथियार के रूप में ईडी का प्रयोग हो रहा है। ऐसे लोगों पर दबाव बनाया जाता है, जो भाजपा के खिलाफ मुंह खोलता है।


 

लोग प्यार दिखाते हैं, लेकिन चुनाव लड़ने का फैसला हाईकमान करेगा
सिरसा लोकसभा सीट से कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव लड़ने की मांग को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि लोग प्यार दिखाते हैं। मेरे पिताजी व मैंने इस क्षेत्र की सेवा की है। खूब विकास कार्य उस दौरान करवाए गए हैं। मैंने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन कौन-कहां से चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। इस मौके पर सढौरा से विधायक रेणु बाला, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन ढांड सहित कई कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed