फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana Health Minister Anil Vij Visits Fatehabad General Hospital 

कष्ट निवारण समिति की बैठक: लापरवाह अधिकारियों पर भड़के अनिल विज, चार पुलिसकर्मी व बीडीओ को किया निलंबित

Fri, 31 Dec 2021 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 01:17 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में 15 से 18 साल तक के 15 लाख 40 हजार बच्चे हैं, उनका पंजीकरण शनिवार से शुरू हो जाएगा। सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Haryana Health Minister Anil Vij Visits Fatehabad General Hospital 
फतेहाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सिरसा जिला मुख्यालय पर आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में गृहमंत्री अनिल विज ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए चार पुलिसकर्मियों व एक बीडीओ को निलंबित करने का आदेश दिया। शुक्रवार को हुई बैठक में विज ने चौपटा थाने के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की की मौत मामले की 10 साल से लटकी जांच पर नाराज हुए। पुलिस अधीक्षक को दिए आदेश में उन्होंने कहा कि उनके वापस पहुंचने तक इन अधिकारियों के निलंबन करने के आदेश उन्हें मिल जाने चाहिए। गृहमंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज होकर आदेश दिए कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इसका अंजाम सभी को भुगतना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी उनसे नहीं बच सकते। गृहमंत्री के इस अंदाज को देखकर अधिकारी भी घबरा गए तथा इन मामलों में तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। गृहमंत्री अनिल विज ने सिरसा एसपी को निर्देश दिए कि इस मामले से जुड़ी केस डायरी, फोन लोकेशन आदि सभी की जांच कर रिपोर्ट उन्हें तुरंत सौंपे। 
विज्ञापन


कितनी रेड मारी, डायरी में कितनी रवानगी डली, नहीं कुछ हुआ तो सबको सस्पेंड करके रिपोर्ट सौंपे। फिर केस से जुड़े अधिकारी ने स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने एक महीने में ही आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया था। इस पर विज ने कहा कि आपके एसपी शाम तक मुझे व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करेंगे। विज ने नाथूसरी चौपटा में एक नाबालिग के हत्याकांड, ऐलनाबाद पुलिस थाने में एक प्रकरण की जांच में देरी होने तथा डेढ़ साल बाद गिरफ्तारी नहीं होने के मामले में एएसआई सहित दो पुलिसकर्मी, ट्रक की रिकवरी के मामले में एएसआई जगमीत सिंह व एक बीडीओ को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में हर रोज एक घंटे जनता दरबार लगाएंगे एसपी
सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कुछ देर के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी एसपी को हर रोज एक घंटे जनता दरबार लगाने के निर्देश दिए हैं। अनिल विज ने कहा कि सारी जनता को शिकायत लेकर मेरे पास आना पड़ रहा है। थानों में सुनवाई नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में सभी एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वो हर रोज एक घंटे के लिए दरबार लगाए ताकि जनता की शिकायतों को समय पर निपटाया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में 84 ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुके हैं। 780 नए चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है।


ऑक्सीजन प्लांट का किया जा रहा निरीक्षण
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछली लहर में ऑक्सीजन की बहुत दिक्कत आई थी। हमने उस समय से सीख लेते हुए अपने अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए हैं। 84 प्लांट चल रहे हैं। वहीं, 50 बेड से ऊपर के निजी अस्पतालों को भी प्लांट लगाने हैं। 54 ऑक्सीजन प्लांट उनके भी लग चुके हैं। इन प्लांटों का निरीक्षण किया जा रहा है। वेंटिलेंटर्स भी चल रहे हैं या नहीं, यह जांचा जा रहा है। 780 नए चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है। विज ने कहा कि एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों व सरकारी कार्यालयों में वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर आने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed