फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   haryana election, result, politics, candidate, jjp, tahana, fatehabad

जजपा प्रत्याशी देवेन्द्र बबली को मिला जनता का भरपूर समर्थन

Thu, 24 Oct 2019 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
haryana election, result, politics, candidate, jjp, tahana, fatehabad
टोहाना में देवेंद्र सिंह बबली की पत्नी को बधाई देतीं महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। विधानसभा चुनावों के नतीजों के अनुसार क्षेत्र की जनता ने जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली को भरपूर समर्थन दिया जिसके चलते बबली ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को 52302 वोट से पटखनी दी। इस चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह की जमानत जब्त हो गई। पमरवीर को महज 16771 वोट मिले। चुनाव परिणाम के अनुसार इनेलो प्रत्याशी राजपाल सैनी को 1213 वोट मिले जबकि बसपा के बलजीत बौद्य को 2593, सीपीआईएम के जगतार सिंह को 1334, आम आदमी पार्टी के अजय कुमार को 1852 मत मिले। देवेंद्र सिंह बबली ने चुनाव में 1,07,052 वोट हासिल किए जबकि सुभाष बराला को 48450 वोट मिले, सुभाष बराला को 2014 के चुनावों से भी कम वोट मिले।
विज्ञापन

पहला राउंड
सुभाष बराला- 3538
देवेंद्र सिंह बबली- 7559
परमवीर सिंह- 545, बबली ने इस राउंड में बराला को 4021 वोट से हराया।
दूसरे राउंड
सुभाष बराला- 3014
देवेंद्र सिंह बबली- 5822
परमवीर सिंह- 479 वोट मिले, बबली ने इस राउंड में बराला को 2808 वोट से हराया।
तीसरा राउंड
सुभाष बराला- 2826
देवेंद्र सिंह बबली- 6380
परमवीर सिंह- 976 मत मिले, इस राउंड में जजपा ने बराला को 3554 वोट से हराया।
चौथा राउंड
सुभाष बराला- 3143
देवेंद्र सिंह बबली- 5064
परमवीर सिंह- 872 वोट, इस राउंड में बबली ने बराला को 2121 वोट से हराया।
पांचवां राउंड
सुभाष बराला-4509
देवेंद्र सिंह बबली- 6503
परमवीर सिंह- 1061 वोट मिले, जजपा ने भाजपा को 1994 वोट से हराया।
छठा राउंड
सुभाष बराला- 2994
देवेंद्र सिंह बबली-6875
परमवीर सिंह- 1212 वोट मिले, इस राउंड में बबली ने बराला को 3881 वोट से हराया।
सातवां राउंड
सुभाष बराला- 3294
देवेंद्र सिंह बबली- 7331
परमवीर सिंह- 735 वोट मिले, बबली ने बराला को 4037 वोट से हराया।
आठवां राउंड
सुभाष बराला- 2902
देवेंद्र सिंह बबली- 5776
परमवीर सिंह- 747 वोट मिले, बराला को 2874 वोट से हराया।
नौंवां राउंड
सुभाष बराला-2682
देवेंद्र सिंह बबली-5175
परमवीर सिंह- 1052, बराला को 2493 वोट से हराया।
दसवां राउंड
सुभाष बराला- 2284
देवेंद्र सिंह बबली- 5406
परमवीर सिंह- 278 वोट मिले, बराला को 3122 वोट से हराया।
11वां राउंड
सुभाष बराला- 3242
देवेंद्र सिंह बबली- 5277
परमवीर सिंह- 1218, बराला को बबली ने 2035 वोट से हराया।
12वां राउंड
सुभाष बराला- 2525
देवेंद्र सिंह बबली- 5708
परमवीर सिंह- 766 वोट मिले, बराला को 3183 वोट से हराया।
13वां राउंड
सुभाष बराला- 1993
देवेंद्र सिंह बबली-5546
परमवीर सिंह- 1495 मत मिले, बराला को बबली ने 3553 वोट से हराया।
14वां राउंड
सुभाष बराला- 2716
देवेंद्र सिंह बबली- 6362
परमवीर सिंह- 1103 मत मिले, बराला को बबली ने 3646 वोट से हराया।
15वां राउंड
सुभाष बराला-2703
देवेंद्र सिंह बबली- 5015
परमवीर सिंह- 892 वोट मिले, बबली ने बराला को 2703 वोट से हराया।
16वां राउंड
सुभाष बराला- 2427
देवेंद्र सिंह बबली-6627
परमवीर सिंह- 1436 मत मिले, इस राउंड में बराला को 4200 वोट से हराया।
17वां राउंड
सुभाष बराला- 1548 मत मिले
देवेंद्र बबली- 4195
परमवीर सिंह- 620 मत मिले, बबली ने इस राउंड में बराला को 2648 वोट से हराया।
अंतिम राउंड के अनुसार बेल्ट पेपर में देवेंद्र बबली ने बराला को 21 मतों से हराया।
सुभाष बराला- 110
देवेंद्र सिंह बबली- 131
परमवीर सिंह- 100, इस राउंड में भी बबली ने बराला को पटखनी दी।
देवेंद्र सिंंह बबली ने 52302 मतों से बराला को हराकर विधानसभा में कदम रखा। वीरवार सुबह गिनती शुरू होने के चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली, कांग्रेस से रणधीर सिंह काउंटिंग सेंटर पहुंचे। इस दौरान जब गिनती शुरू हुई तो बराला पहले तीन राउंड में बुरी तरह से पिछड़ते हुए नजर आए, बराला तुरंत प्रभाव से हस्ताक्षर कर वहां से वापस आ गए। बराला कुछ समय तक अपने गांव बिढाईखेड़ा स्थित फार्म हाउस में रहे लेकिन सरकार बनने में बहुमत न मिलता देख बराला दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed