फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Crowd of newly selected youth gathered to get medical done

Haryana: मेडिकल करवाने के लिए नवचयनित युवाओं की लगी भीड़, अस्पताल प्रशासन ने बनाई कमेटी

Tue, 22 Oct 2024 06:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 06:43 PM IST
सार

एचएसएससी की तरफ से ग्रुप सी और डी का परिणाम जारी किया गया है। तीन माह के अंदर मेडिकल करवाना है।

विज्ञापन
Haryana: Crowd of newly selected youth gathered to get medical done
मेडिकल के लिए खड़े युवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी और डी का परिणाम जारी करने के बाद चयनित युवाओं ने ज्वाइनिंग के लिए मेडिकल करवाने शुरू कर दिए है। मंगलवार दोपहर को अचानक युवा मेडिकल करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। इसके चलते अस्पताल में ओपीडी में युवाओं की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


मेडिकल को लेकर युवा ओपीडी के बाहर खड़े रहे। इसके चलते मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से मेडिकल को लेकर पहले ही कमेटी का गठन कर दिया था। हालांकि आयोग की तरफ से मेडिकल करवाने के लिए तीन माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल करवाने आए रमेश कुमार, कविता रानी, मोहित, कमलेश ने बताया कि उनका चयन हाल ही में जारी हुए परिणाम में हुआ है। उनके मोबाइल पर ज्वाइनिंग को लेकर मैसेज आ रहे हैं। इसके चलते वह मेडिकल करवाने के लिए आ रहे हैं, ताकि बाद में उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल करवाने के लिए तीन माह का समय दिया गया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी है। अलग-अलग विशेषज्ञों की कमेटी बनाई जा चुकी है। किसी भी युवा को मेडिकल के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed