फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   haryana board result fatehabad, kanchan district topper in haryana board result

कंचन टॉपर, अमित रहा दूसरे स्थान पर

Mon, 23 May 2016 01:38 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 23 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
haryana board result fatehabad, kanchan district topper in haryana board result
फतेहाबाद जिले की टॉपर रही छात्रा कंचन को मिठाई खिलाती उसकी मां। - फोटो : amar ujala
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रविवार को छुट्टी और निकाय चुनाव होने के बावजूद मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम इस बार उम्मीद से कम आया है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का परिणाम शहरी क्षेत्र से बेहतर रहा है। बोर्ड के अनुसार दसवीं कक्षा में 11,639 विद्यार्थी बैठे। जिसमें 5304 विद्यार्थी पास हुए। परीक्षा में 3453 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है तथा 2836 विद्यार्थी फेल हुए हैं। बोर्ड के अनुसार फतेहाबाद जिले का परीक्षा परिणाम 45.57 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

विद्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड की छात्रा कंचन 500 में से 487 अंक लेकर जिले में टॉप पर रही है।

ढिंगसरा के शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र अमित 485 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। बाला जी पब्लिक स्कूल भट्टू कलां का छात्रा कमलेश 484 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। आर्यभट्ट स्कूल फतेहाबाद का छात्र लविश 483 अंक लेकर चौथे तथा गांव भिरड़ाना के सिटी पब्लिक हाईस्कूल की छात्रा रचना बैनीवाल तथा ज्योति पब्लिक स्कूल लाली की छात्रा खुशबू ने 482 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही है। रविवार को छुट्टी और बाजार बंद होने से छात्रों को रिजल्ट जानने में काफी दिक्कत आई।
विज्ञापन



ये रहा जिले भर के स्कूलों का परीक्षा परिणाम:
गांव ढांड के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा के कुल 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 16 विद्यार्थियों ने बोर्ड मेरिट प्राप्त की हैं। स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार कंचन पुत्री आत्माराम ने 487 अंक, देवकी पुत्री बंसीलाल ने 480 अंक, सुशील पुत्र मदन लाल 479 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय संचालक महेंद्र कुलड़िया ने बच्चों और अध्यापकों को शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस साल भी दसवीं कक्षा के रिजल्ट में परचम लहराया है। दसवीं कक्षा के छात्र अमित सुथार ने 485 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम व जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रेखा व राहुल 477 अंक प्राप्त कर कक्षा में दूसरे स्थान पर रहे। प्रमिला ने 465 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रिंसिपल रण सिंह ने बताया कि दसवीं कक्षा के कुल 49 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी। जिसमें 23 विद्यार्थियों की बोर्ड मेरिट तथा 13 विद्यार्थियों की जिला मेरिट रही हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने बेहतर परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों तथा स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।

सिटी पब्लिक हाई स्कूल भिरड़ाना का दसवीं कक्षा परिणाम भी हर वर्ष की भांति शत प्रतिशत रहा है। घोषित हुए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रा रचना बैनीवाल  482 अंक लेकर कक्षा में प्रथम स्थान पर रही। छात्रा मन्नत ने 477 अंक लेकर दूसरे स्थान पर, छात्रा अलका ने 476 अंक लेकर तीसरे स्थान तथा छात्रा आरजू ने 475 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही। स्कूल प्रिंसिपल सतीश कुमार ने बताया कि स्कूल के परीक्षा परिणाम में छात्रा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों के परिजनों व स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।

बाला जी पब्लिक स्कूल भट्टूकलां का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल निदेशक नरेंद्र सांई और सचिव राजाराम ने बताया कि विद्यालय के 80 विद्यार्थियों में से 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि 25 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक व 16 विद्यार्थी 70 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय के छात्र जिला मेरिट में भी सबसे अव्वल रहे है। विद्यालय की छात्रा कमलेश पुत्री श्रवण कुमार ने 500 में से 484 (96.8 प्रतिशत) अंक हासिल कर प्रथम, अमन ने 474 अंक हासिल की द्वितीय व निशा ने 473 अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है। विद्यालय के शानदार परिणाम पर उन्होंने स्कूल स्टाफ, बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी है।   

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं केे परीक्षा परिणाम में आदर्श पब्लिक स्कूल बनावाली के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। स्कूल निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि विद्यालय की अमिषा ने 478 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम, निशु 462 अंक लेकर द्वितीय व सुनील 455 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहा। उन्होंने विद्यालय के शानदार परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए बच्चों, स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी है।     

पीडीएम कान्वेंट स्कूल खाबड़ा कलां के विद्यार्थियों का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। स्कूल प्रिंसिपल राजबीर बैनीवाल ने बताया कि घोषित हुए परीक्षा परिणाम में पूजा पुत्री रणबीर ने 440 अंक लेकर स्कूल में प्रथम, रोहित पुत्र धनसिंह ने 363 अउंक लेकर द्वितीय तथा देवेंद्र पुत्र अमीलाल ने 343 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल राजबीर बैनीवाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

सीनियर मॉडल हाईस्कूल भिरड़ाना का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। नेहा पुत्री राधेश्याम ने 468 अंक लेकर प्रथम, सोनू पुत्री धीराराम ने 455 अंक लेकर द्वितीय तथा प्रवीण पुत्र साधुराम ने 441 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 12 विद्यार्थियों ने 12 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बोर्ड मेरिट प्राप्त की है। स्कूल प्रबंधक ओमप्रकाश विश्नोई व मुख्य अध्यापिका श्वेता विश्नोई ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ के सदस्यों को शानदार परीक्षा परिणाम की बधाई दी।

ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाली की खुशबू रानी ने 500 में से 482 अंक प्राप्त कर जिला टॉप 10 में स्थान पाया है। स्कूल प्राचार्य धर्मपाल विश्नोई ने बताया कि जुटाई गई जानकारी के अनुसार खुशबू ने रतिया ब्लाक में प्रथम स्थान पाया है। खुशबू ने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनने का है और इससे भी ज्यादा जी तोड़ मेहनत कर अपना मुकाम हासिल करेगी। स्कूल प्रिंसिपल ने खुशबू की उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ व परिजनों को बधाई दी।


आर्यभट्ट् स्कूल फतेहाबाद का दसवीं कक्षा परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति इस साल भी शत् प्रतिशत रहा है। छात्र लविश पोपली पुत्र हरीश पोपली ने 483 अंक लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा सुप्रिया 467 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही है। स्कूल संचालक ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। लविश पोपली ने बताया कि वह सीए बनना चाहता है। जिसके लिए वह इससे भी बेहतर मेहनत कर मुकाम हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed