फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   haryana assembly election, result, bjp, jjp, politics, fatehabad

टोहाना में बबली ने बराला को रिकार्ड 52 हजार वोटों से हराया, फतेहाबाद से दुड़ाराम और रतिया से नापा जीते

Thu, 24 Oct 2019 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly election, result, bjp, jjp, politics, fatehabad
सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले जजपा के देवेंद्र बबली प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के साथ - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों का परिणाम चौंकाने वाला रहा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अपने ही गढ़ टोहाना में रिकार्ड 52302 वोटों से बुरी तरह हारे। उन्हें जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह बबली ने एकतरफा मुकाबले में हराया। हालांकि जिले की बाकी दोनों सीटें रतिया और फतेहाबाद सीट बीजेपी के खाते में गई, लेकिन इसमें भी बीजेपी उम्मीदवारों को पसीने आ गए। फतेहाबाद सीट पर बीजेपी उम्मीदवार दुड़ाराम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के डॉ. वीरेंद्र सिवाच को 3342 मतों एवं रतिया में बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण नापा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जरनैल सिंह को 1277 मतों से हराया।
विज्ञापन

टोहाना : बबली ने एक लाख से अधिक वोट हासिल किए, 48 हजार पर सिमटे बराला
टोहाना विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सत्तारूढ़ बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के देवेंद्र सिंह बबली ने 52302 मतों से पराजित किया। देवेंद्र सिंह बबली टोहाना हलके से एक लाख 752 वोट हासिल करने में कामयाब रहे जबकि बराला 48450 वोटों पर ही सिमट गए। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री परमवीर सिंह के हिस्से महज 16717 वोट ही आए और वो जमानत तक नहीं बचा सके।
विज्ञापन

फतेहाबाद : जजपा ने दिखाया संघर्ष, दुड़ाराम सिर्फ 3342 मतों से जीते
लोकसभा चुनावों में बीजेपी को फतेहाबाद सीट से 76 हजार की लीड मिली थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दुड़ाराम को जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। बीजेपी प्रत्याशी दुड़ाराम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के डॉ. वीरेंद्र सिवाच को 3342 मतों से हराया। दुड़ाराम को जहां 77175 वोट मिले जबकि डॉ. वीरेंद्र सिवाच को 73837 वोटों से संतोष करना पड़ा। यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा को 20812 वोट मिले और वो अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया में भी नजदीकी मुकाबला, 1277 वोटों से लक्ष्मण नापा ने जरनैल सिंह को हराया
2014 के विधानसभा चुनावों में हार-जीत का अंतर महज साढ़े 4 सौ वोटों का था। इस बार भी हालात कुछ बहुत ज्यादा नहीं बदले। इस बार बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण नापा महज 1277 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जरनैल सिंह को हराने में कामयाब रहे। बीजेपी के लक्ष्मण नापा को कुल 55160 वोट मिले जबकि कांग्रेस के जरनैल सिंह को 53944 मतों से ही संतोष करना पड़ा। रतिया सीट पर एक और दिलचस्प बात देखने में आई कि जजपा की मंजू बाजीगर भी यहां से 29909 वोट लेकर सबको चौंकाने में कामयाब रही। जिस सीट पर हार-जीत का अंतर 1277 हो, वहां पर 30 हजार के करीब वोट लेना अपने आप में एक बड़ी सफलता मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed