फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hailstorm occurred in three villages of Bhattu area

Fatehabad News: भट्टू क्षेत्र के तीन गांवों में हुई ओलावृष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm occurred in three villages of Bhattu area
भट्टू क्षेत्र के गांव रामसरा में हुई ओलावृष्टि।
फतेहाबाद/भट्टू कलां। जिले में वीरवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। भट्टू क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है जबकि बाकी जिले में हल्की बारिश हुई। देर शाम तक काले बादल मंडराते रहे। भट्टू के गांव रामसरा, दैयड़, जांडवाला बागड़ में ओलावृष्टि हुई है। इससे किसानों की सरसों व गेहूं की पक चुकी फसल बर्बाद हो गई है। इसके अलावा चने व सब्जियों की फसलों में भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव रामसरा के किसान मोनू, रामकुमार ने बताया कि इस समय किसान सरसों की कटाई के कार्य में लगे हुए हैं। ओलावृष्टि से किसानों की सरसों कटाई का कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं सरसों,गेहूं व सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रदेश सरकार से तत्काल गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

काले बादल मंडराते रहे तो किसान फसल समेटने में लगे रहे
मौसम का मिजाज देखकर किसानों की एक बार फिर चिंता बढ़ गई। जैसे ही आसमान में काले बादल छाए तो किसान खेतों में काटी गई फसल को समेटने में जुट गए। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। किसानों के अनुसार इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। अगले सप्ताह से गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार तथा 3 अप्रैल को बादलवाही रहने तथा उत्तर, पश्चिम व दक्षिणी क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 4 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed