{"_id":"62d98d352b4b9a7e561ef9ef","slug":"hafed-s-accessories-also-miss-brand-fruit-beer-sample-failed-fatehabad-news-hsr6372688171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैफेड के सामान भी मिस ब्रांड, फ्रूट बीयर का सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैफेड के सामान भी मिस ब्रांड, फ्रूट बीयर का सैंपल फेल
विज्ञापन
फतेहाबाद से लिए गए खाद्य पदार्थो के सैंपल को लैब में भेजने की तैयारी करते अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। खाद्य पदार्थों के 50 फीसदी तक सैंपल फेल आ रहे हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट के साथ-साथ नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से पिछले दिनों लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। नौ सैंपलों में से चार की रिपोर्ट फेल आई है। सभी सैंपल मिस ब्रांड पाए गए हैं।
अब संबंधित कंपनी व दुकानदारों को विभाग नोटिस जारी करेगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों फतेहाबाद शहर से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में फतेहाबाद के शिव चौक स्थित एक दुकान से लिया गया फ्रूट बीयर, जवाहर चौक में एक दुकान से लिया गया नमकीन का सैंपल, जवाहर चौक में ही एक दुकान से लिया गया नैफेड आसाम चाय और हैफेड रिफाइंड सोयाबीन का सैंपल मिस ब्रांड का पाया गया है। लैब में जांच के दौरान लेबल में कमी मिली है। अधिकारियों की माने तो इन पर तीन लाख तक का जुर्माना कर सकता है।
अब एफएसओ सैंपल लेते समय नहीं कर पाएंगे गड़बड़ी
अब खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के दौरान गड़बड़ी नहीं होगी। पूरा डाटा ऑनलाइन दर्ज होगा। एफएसओ पहले मैनुअल कागजी कार्रवाई करता था लेकिन अब सैंपलिंग काम शुरू करने के साथ-साथ पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा दर्ज होगा। सैंपल की रिपोर्ट आने तक ऑनलाइन स्टेटस पता चलता रहेगा। उच्च अधिकारियों की निगरानी में सैंपलिंग रहेगी।
विज्ञापन
कोट
लैब से नौ सैंपलों की रिपोर्ट आई है, इसमें चार सैंपल मिस ब्रांड पाए गए है। हैफेड का रिफाइंड सोयाबीन और नैफेड आसाम चाय भी मिस ब्रांड मिली है। शहर में सैंपलिंग कार्रवाई जारी है।
-सुरेंद्र पूनिया, एफएसओ