फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gynecologist's statement recorded in patient referral case, she said - I did not refer

Fatehabad News: मरीज रेफर मामले में महिला रोग विशेषज्ञ के दर्ज हुए बयान, बोलीं- मैंने नहीं किए रेफर

Mon, 05 Feb 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gynecologist's statement recorded in patient referral case, she said - I did not refer
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीज ओपीडी में पर्ची कटवाने के लाइन में लगे हुए।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल से मरीज रेफर करने के मामले की कमेटी सदस्यों ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जांच कमेटी सदस्य उप सिविल सर्जन डॉ.लाजवंती गौरी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.सचिन मंगला, ईएनटी डॉ.जयप्रकाश ने सिविल सर्जन कार्यालय में नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.नीति के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि डॉ.नीति ने अपने दर्ज करवाए बयान में कहा कि उन्होंने किसी मरीज को रिश्तेदार के निजी अस्पताल में रेफर नहीं किया है। वहीं मामले में कमेटी शिकायतकर्ता ढूंढ रही है लेकिन नहीं मिला है।
विज्ञापन

मामले में मंगलवार को कमेटी सदस्य उप सिविल सर्जन डॉ.संगीता अबरोल, सलाहकार डॉ.सुनीता सोखी और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.वरूण मुंजाल के बयान दर्ज कर सकते हैं। हालांकि इन पर मरीज रेफर करने का आरोप नहीं है। डीजी कार्यालय से आए पत्र में ये लिखा गया है कि इनके रिश्तेदारों के निजी अस्पताल है। लेकिन महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.नीति पर अपने पति के निजी अस्पताल में अप्रत्यक्ष रूप से मरीज रेफर करने का आरोप है।
विज्ञापन


14 दिन से अटकी है जांच
स्वास्थ्य विभाग निदेशालय से सिविल सर्जन को पत्र जारी किया गया था। ये पत्र 23 जनवरी को जारी हुआ था और इसमें नागरिक अस्पताल के चार डॉक्टरों के नाम थे। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.नीति पर अप्रत्यक्ष रूप से मरीज रिश्तेदार के निजी अस्पताल में रेफर करने पर बारे लिखा गया है। मामले में दो दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी। मामले में कमेटी भी गठित हुई लेकिन 14 दिन बाद भी जांच अटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed