{"_id":"637d0ab7a5fcde187062bff5","slug":"guruji-was-entangled-in-transfer-election-and-portal-could-not-register-data-fatehabad-news-hsr647805517","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रांसफर, चुनाव और पोर्टल में उलझे रहे गुरुजी, डाटा नहीं कर पाए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रांसफर, चुनाव और पोर्टल में उलझे रहे गुरुजी, डाटा नहीं कर पाए दर्ज
विज्ञापन
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सितंबर माह में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अर्ध वार्षिक परीक्षाएं ली थी। लेकिन दो माह बाद भी परीक्षाओं का परिणाम अवसर एप पर दर्ज नहीं किया गया है। इसमें फतेहाबाद प्रदेश में 20वें स्थान पर है और रोहतक ने 90 फीसदी तक डाटा दर्ज करके पहले स्थान पर है। फरीदाबाद और मेवात भी डाटा दर्ज करने में निचले पायदान पर है।
वहीं शिक्षा विभाग निदेशालय ने इस संबंध में आंकड़ा जारी करके जिलों को जल्द अवसर एप पर डाटा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा परिणाम कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं का अवसर एप पर दर्ज किया जाना है ताकि विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का पता चल सके। शिक्षा विभाग की ट्रांसफर ड्राइव में कई स्कूल ऐसे रहे जहां पर शिक्षकों के पद ही खाली हो गए। सिर्फ एक ही शिक्षक के भरोसे स्कूल रह गए हैं। इसके अलावा पोर्टल में दिक्कत भी कारण रहा। अब पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी के चलते अवसर एप पर परीक्षा परिणाम दर्ज नहीं किया।
पोर्टल पर इन जिलों के इतने फीसदी परिणाम हुए हैं दर्ज
जिला स्कूल कक्षा छठी कक्षा सातवीं कक्षा आठवीं
रोहतक 200 82 87 90
रेवाड़ी 245 76 79 81
अंबाला 293 76 82 80
झज्जर 233 75 81 79
जींद 320 72 75 73
कैथल 231 71 68 71
चरखीदादरी 160 70 68 75
हिसार 380 69 73 74
पंचकूला 145 68 68 75
महेंद्रगढ़ 277 67 70 70
भिवानी 309 66 71 71
सोनीपत 290 65 71 76
पानीपत 180 64 72 71
यमुनानगर 335 64 68 69
गुरुग्राम 212 64 79 79
कुरुक्षेत्र 299 63 72 72
करनाल 294 61 64 64
सिरसा 314 61 68 67
पलवल 258 53 58 55
फतेहाबाद 242 53 62 58
फरीदाबाद 140 41 53 59
नूह मेवात 435 34 34 36
नोट : कक्षा का आंकड़ा फीसदी में है।
शिक्षा विभाग निदेशालय खराब परिणाम वाले स्कूलों पर करेगा सख्ती
शिक्षा विभाग ने कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट अवसर एप पर मांगी है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग निदेशालय एप पर रिपोर्ट आने के बाद स्कूलों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करेगा। खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
कोट
शिक्षा विभाग निदेशालय से इस संबंध में रिपोर्ट मिल चुकी है, स्कूलों को जल्द से जल्द अवसर एप पर परीक्षा परिणाम दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही ये कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी