फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   GST team reched Fatehabad to investigate the disturbances

जीएसटी गड़बड़ी को लेकर जीएसटी टीम पहुंची फतेहाबाद

Fri, 28 Aug 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
GST team reched Fatehabad to investigate the disturbances
अनाजमंडी में फर्म की बाहर खड़ी अधिकारियों की गाड़ियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद की अनाज मंडी में केंद्र सरकार की जीएसटी टीम ने अनाज मंडी की एक फर्म पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। बताया गया है कि दिल्ली की एक फर्म ने यहां की एक फर्म के नाम रुई की गांठों के बिल काटे थे जिसकी जीएसटी में गड़बड़ी थी। इस बारे में टीम के अधिकारियों ने मीडिया से बात करने के लिए इंकार कर दिया। जबकि फर्म के मालिक आरके जिंदल ने बताया कि दिल्ली की फर्म ने उनके नाम पर बिल काटकर जीएसटी की चोरी की थी जिस मामले में टीम जांच के लिए फतेहाबाद आई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे अनाज मंडी में तीन प्राइवेट गाड़ियों में सवार होकर केंद्र की जीएसटी टीम के अधिकारी यहां पहुंचे। उन्होंने यहां की एक आढ़त की दुकान पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। बताया गया है कि यह टीम फरीदाबाद व चंडीगढ़ से आई थी। करीब 2 घंटे तक दुकान में रहकर दस्तावेजों की जांच की। फर्म के मालिक आरके जिंदल ने बताया कि दिल्ली की एक फर्म ने उनके नाम पर रूई की गांठों के बिल काटे थे। सेल टैक्स विभाग को इन बिलों में जीएसटी चोरी का मामला मिला था। उसी बिलो के आधार पर चंडीगढ़ व फरीदाबाद की टीम भी यहां पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। जिंदल के अनुसार, उनका चावल निर्यात व आढ़त का काम है। उनका रूई की गांठों तथा कॉटन से कोई लेना देना नहीं है। उनकी फर्म का वार्षिक आयकर रिटर्न में इसका कोई जिक्र नहीं होता। इस बारे में डीईटीसी (जीएसटी) अंजू सिंह से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बता दें कि आरके जिंदल का चावल निर्यात का व्यवसाय है। बीते वर्ष आयकर विभाग की ओर से ज्यादा आयकर भरने के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

एक फैक्टरी में भी पहुंची केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम
भूना। केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को रतिया रोड पर एक फैक्टरी में करीब 5 घंटे तक फर्म की चेकिंग करके रिकार्ड व स्टॉक का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने फैक्ट्री में प्रवेश करते ही मुख्य गेट बंद कर दिए थे और अंदर आने-जाने पर भी रोक लगा दी थी। फैक्ट्री की फर्म के बिल के दौरान जीएसटी सरकारी खजाने में जमा हुआ या नहीं इसको लेकर प्रत्येक दस्तावेज देखे गए। हालांकि रिकॉर्ड में कोई खामियां थी या नहीं इसको लेकर टीम ने अभी कोई पुष्टि नहीं की। वहीं फर्म के मालिक ने बताया कि फैक्टरी में किसी भी बिल में जीएसटी गड़बड़ी नहीं हुई। केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम की जांच प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed