{"_id":"5fc67cdb8ebc3e9bf3042e50","slug":"growing-corona-infection-fatehabad-news-rtk584606034","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की जिले में मृत्यु दर 2.3, प्रदेश में पहले पहले नंबर पर, आखिरी स्टेज पर करवा रहे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की जिले में मृत्यु दर 2.3, प्रदेश में पहले पहले नंबर पर, आखिरी स्टेज पर करवा रहे टेस्ट
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को जिले के लोग हल्के में ले रहे है। बचाव की तरफ कदम बढ़ाने की जगह लापरवाही दिखाई जा रही है। ये हालात तब है जब प्रदेश में सबसे ज्यादा अगर मृत्युदर फतेहाबाद जिले में है। यानी की कोरोना संक्रमण के केस मिलने के हिसाब से सबसे ज्यादा मौतें जिले में हुई है। प्रदेश में मृत्युदर में जिला पहले नंबर पर है। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर आंकड़ा जारी किया है। जिले में मृत्युदर 2.3 है और सबसे कम मृत्युदर महेंद्रगढ़ जिले की है जिसकी मृत्युदर 0.2 है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मृत्युदर बढ़ने का मुख्य कारण यह है कि जिले के लोग आखिरी स्टेज में सैंपलिंग करवा रहे हैं। अगर समय रहते कोरोना का पता लग जाए तो बचाव हो सकता है। जिले की जनसंख्या 9 लाख 42 हजार 011 है। 29 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक 4261 केस जिले में मिले है। 3874 ठीक हो चुके हैं। 99 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2.3 के हिसाब से मृत्युदर रही है। प्रति लाख 452 केस मिले हैं।
3372 सैंपलों की रिपोर्ट आई, 79 संक्रमित मिले : कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में कोरोना के नए केस कम आ रहे है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 79 नए मामले सामने आए है। पिछले दिनों लिए गए 3500 सैंपलों में से 3372 सैंपलों की रिपोर्ट आई है उसमें से 79 संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल मामले 4357 हो गए हैं। लेकिन 385 मरीज ही सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना में 50 वर्षीय, 35 वर्षीय, 32 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। इसके अलावा 14 वर्षीय किशोरी भी संक्रमित मिली है। 28 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 24 और 33 वर्षीय युवक, 46 और 40 वर्षीय व्यक्ति तथा 32 और 35 वर्षीय युवक टोहाना में संक्रमित मिला है। टोहाना में ही प्राइवेट लैब में जांच के दौरान 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
भट्टू कॉलेज के 100 विद्यार्थियों की रिपोर्ट निगेटिव : स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में 100 विद्यार्थियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जांच के दौरान सभी विद्यार्थियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कॉलेज प्राचार्य महेंद्र प्रदीप ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत सैंपल लिए गए, जांच के दौरान रिपोर्ट निगेटिव आई है।