फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Grain and vegetable market will be closed tomorrow

अनाज मंडी, सब्जी मंडी रहेंगी बंद, रोडवेज बसों के परिचालन पर संशय

Sun, 06 Dec 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Grain and vegetable market will be closed tomorrow
भारत बंद की तैयारियों को लेकर चर्चा करते किसान सभा की कमेटी के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को भारत बंद के आह्वान का फतेहाबाद में भी पूरा असर दिखने की संभावना है। अनाज मंडी व सब्जी मंडी के गेट बंद रहेंगे। अनाज मंडी में खरीद कार्य नहीं होगा। रोडवेज की बसों के परिचालन को लेकर भी संशय बना हुआ है। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि उनकी तरफ से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अगर अधिकारी बसों को चलवाएंगे तो जिम्मेदारी उन्हीं की रहेगी। दूसरी तरफ व्यापारी वर्ग भी किसानों के समर्थन में हैं, लेकिन बाजार बंद रखने को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इसको लेकर सोमवार को ही कोई निर्णय लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

किसान व कर्मचारी संघ ने की संयुक्त बैठक
वहीं, अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति, सीटू व सर्व कर्मचारी संघ ने संयुक्त बैठक की और 8 दिसंबर के भारत बंद की तैयारियों की योजना बनाई। दावा किया गया है कि इस दिन फतेहाबाद, भट्टू, रतिया, भूना, टोहाना, जाखल व कुलां शहर पूर्णत: बंद रहेंगे। इसके लिए बाजारों में सभी दुकानदारों से समर्थन लिया जा रहा है। भारत बंद को लेकर इन संगठनों द्वारा सोमवार से सभी शहरों में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गांवों में भी रहेगा भारत बंद का असर
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल का कहना है कि शहरों के साथ-साथ भारत बंद को गांवों में भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। गांवों में भी लोगों द्वारा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट करने के लिए जगह-जगह बस स्टैंडों पर भी बंद रहेगा। मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन करके भी बंद को सफल बनाने की कोशिश होगी। वहीं, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूपसिंह भड़ोलांवाली का कहना है कि स्कीम वर्कर व कर्मचारी भी 8 दिसंबर को बाजारों, गांवों में बंद का आह्वान करने में मुख्य भूमिका निभाते हुए प्रदर्शनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी 8 दिसंबर को बंद रखी जाएगी। कोई खरीद कार्य नहीं होगा। किसानों के आंदोलन में आढ़ती वर्ग का पूरा समर्थन हैं। -जगदीश भादू, प्रधान, अनाज मंडी।
आठ दिसंबर के बंद को बार एसोसिएशन का पूरा समर्थन रहेगा। किसान आंदोलन को पहले से ही हम अपना समर्थन दे चुके हैं। -राजेंद्र कुकड़ेजा, प्रधान, बार एसोसिएशन।
आठ दिसंबर को सब्जी मंडी बंद रखी जाएगी। इसलिए जिन्होंने वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग करवाई हुई है, वो अपनी सब्जी की व्यवस्था सोमवार को ही करवा लें। -बंटी सुखीजा, प्रधान, सब्जी मंडी।
हम तो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए डिपो प्रांगण में हिसार के महाप्रबंधक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। वैसे तो 80 फीसदी बसों का परिचालन बंद रहने की ही संभावना है, बाकी अधिकारी चलवाएंगे तो उनकी जिम्मेदारी रहेगी। -राजू बिश्नोई, प्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, फतेहाबाद।

हमारा प्रयास रहेगा कि रोडवेज बसों का परिचालन निर्धारित रूटों के अनुसार तय समय पर हो। फिर भी सोमवार को फाइनल हो पाएगा कि क्या स्थिति रहेगी। -कृष्ण कुमार, महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed