{"_id":"575474ad4f1c1bbd46109504","slug":"government-jobs-protest-youth-join-harayana-never-join-government-jobs-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन में भाग लेने वाले युवा नहीं कर पाएंगे सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शन में भाग लेने वाले युवा नहीं कर पाएंगे सरकारी नौकरी
fatehabad
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन में युवा दूरी बनाकर रखें, इसको लेकर रविवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार 15 जून से चार जुलाई तक 3,000 भूतपूर्व सैनिकों तथा 5000 सिपाही पद की भर्ती करने जा रही है।
भर्ती योग्यता के आधार पर होगी। एसपी ने कहा कि युवा किसी धरना-प्रदर्शन इत्यादि अन्य गतिविधि, राष्ट्रीय विरोधी कार्य में भाग न लें। प्रदेश में धरना-प्रदर्शन, जुलूस आदि में भाग लेने वालों की खुफिया विभाग कड़ी निगरानी कर रहा है। एसपी ने कहा कि जो युवा राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियों मे भाग ले रहे हैं, उनका रिकार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
उनका भविष्य नियमित रूप से खराब होगा। इस भर्ती के अलावा भविष्य में होने वाली भर्तियों में भी उनके रिकार्ड को चेक किया जाएगा। रिकार्ड के हिसाब से ही भर्तियों में शामिल होने को मिलेगा।
विज्ञापन