फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Golden opportunity for free travel to Nanded, register by 15th

Fatehabad News: नांदेड़ के लिए फ्री यात्रा का सुनहरा अवसर, 15 तक करें पंजीकरण

Wed, 15 Apr 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Golden opportunity for free travel to Nanded, register by 15th
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत इस बार श्रद्धालुओं को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) के पावन दर्शन कराने का विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र नागरिकों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बोझ के धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिला के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है तथा पारिवारिक वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, वे 15 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते पंजीकरण करवाना आवश्यक है, ताकि पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को नांदेड़ के लिए विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed