फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gold ring snatched from deputy superintendent for Rs 4,000

फतेहाबाद: चार हजार रुपये में बेची थी डिप्टी सुपरिटेंडेंट से छीनी गई सोने की अंगूठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gold ring snatched from deputy superintendent for Rs 4,000
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाइपास पर पीडब्ल्यूडी के डिप्टी सुपरिटेंडेंट से छीनी गई सोने की अंगूठी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मातूराम कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ डांगी को काबू करने के बाद पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद सुमित उर्फ डांगी रतिया होते हुए पंजाब की तरफ भागे थे और रास्ते में ही राहगीर को चार हजार रुपये में अंगूठी बेची थी। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के अबोहर से काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुमित उर्फ दांगी ने 18 जनवरी को अग्रवाल कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ भी वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में महिला की शिकायत पर मामला दर्ज है। आरोप था कि उसका लड़का दवाई लेने के लिए गया था और अपेक्स स्कूल के पास रास्ता रोक मेरे बेटे के साथ मारपीट कर उसके गले में डाली हुई सोने की चेन व नकदी छिन ली। इस पर एएसआई विनोद कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपी निखिल उर्फ मिढ़ा को फतेहाबाद से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीनी गई चेन को बरामद कर लिया था। इस वारदात में शामिल रहे आरोपी सुमित उर्फ डांगी को भी अबोहर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed