फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   gold earrings snatched from elderly woman

बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की बालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
gold earrings snatched from elderly woman
फतेहाबाद। शहर के शिव चौक में अस्पताल से लौट रही 74 साल की बुजुर्ग महिला के कानों से मोटरसाइकिल सवार युवक बालियां छीनकर ले गया। मामले में डीएसपी रोड निवासी मिंदरादेवी ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने छीनाझपटी करने वाले मोटरसाइकिल सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मिंदरादेवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह अस्पताल से घर की तरफ जा रही थी। जब वह शिव चौक से रघुनाथ मंदिर वाली गली से अपने घर जा रही थी तो मोटरसाइकिल सवार युवक ने जबरदस्ती दोनों कानों की बालियां छीन ली और फरार हो गया। महिला ने बताया कि युवक ने रास्ते में उसे लिफ्ट देने का झांसा भी दिया था लेकिन उसने मना कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed