फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girl cheated of Rs 28 lakh in the name of getting job in Railways

Fatehabad News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से ठगे 28 लाख रुपये

Sat, 09 Nov 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl cheated of Rs 28 lakh in the name of getting job in Railways
फतेहाबाद/जाखल। जाखल क्षेत्र के गांव मामुपुर निवासी युवती को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके पड़ोसी सहित पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव मामुपुर निवासी युवती शाह रोशनी ने बताया है कि इसी साल 18 मई को उसके पड़ोसी मदनलाल ने उसे रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। उसने कहा कि गांव म्योंद कलां के जगतार का जीजा भारतीय रेलवे में नौकरी करता है, उसकी सब जगह चलती है, वह नौकरी लगवा देगा। उसने झांसा दिया कि जगतार सिंह ने पहले भी कई भर्तियां करवाई हैं।
विज्ञापन

इसके बाद म्योंद कलां का जगतार उससे बात करने लगा और कहने लगा कि पहले डीसी रेट पर लगा दूंगा और फिर पक्का करवा दूंगा। उसने बताया कि रेलवे के बड़े अधिकारी विक्रांत, पूनम रंगा व प्रवीन चौहान उसके जीजा के खास हैं। आरोपी जगतार उससे आए दिन नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे मंगवाता रहा। वह ऑनलाइन पैसे भेजते रही। उसने कई बार में उसको 28 लाख रुपये भेज दिए। पांच अगस्त को उसने जगतार से कह दिया कि उसे ऐसी नौकरी की जरूरत नहीं है। इस पर जगतार ने कहा कि फिर जो खर्चा दिया हुआ है, उसे भूल जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने मिलीभगत करके उससे 28 लाख रुपये हड़प कर धोखाधड़ी की है। जाखल पुलिस ने शाह रोशनी की शिकायत के आधार पर फिलहाल गांव मामुपुर निवासी मदनलाल, गांव म्योंद कलां निवासी जगतार, उसके जीजा जगतार सिंह और रेलवे के अधिकारी बताए गए विक्रांत, प्रवीन चौहान व पूनम रंगा सहित पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed