{"_id":"61b6352642eedb203d5b3f7f","slug":"geeta-pathshala-to-live-a-happy-life-fatehabad-news-hsr619242365","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हवन यज्ञ से हुआ शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हवन यज्ञ से हुआ शानदार आगाज
विज्ञापन
श्रीमद्भगवद गीता एक संपूर्ण ज्ञान का भंडार है। अपनी अज्ञानता के कारण हम उसके मूल अर्थ को नहीं समझ पाते हैं। एक बार यदि गीता हृदय में उतार ली जाए तो जीवन का ढंग बदल जाता है। गीता तो असल मायनों में सुखद जीवन जीने की पाठशाला है। जितना दोहराओगे उतने ही परांगत होते जाओगे। यह शब्द अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2021 के उपलक्ष्य में एमएम कालेज में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस रविवार को कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक प्रवक्ता सुदामा शास्त्री ने यज्ञ में वैदिक मंत्र उच्चारण करते हुए यजमानों से आहूति डलवाकर किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसका उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त ने किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया और योजनाओं की जानकारी भी ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने कहा कि गीता कहती है सब कर्म करो मगर उसमें लिप्त होकर नहीं। केवल कर्म करना है क्योंकि मनुष्य एक पल भी कर्म किए बिना नही रह सकता। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सिटीएम अंकिता वर्मा ने कहा कि गीता आम जीवन शैली का सार हैं, हर बार इसे पढ़ने से नए विचार आएंगे। नए विचार ही संकल्प बनेंगे। जोकि कामयाबी का सूत्र है।
नगराधीश ने गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिकों को सहयोग के लिए धन्यवाद किया। गीता महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न 24 विभागों ने अपनी उपलब्धियों को दर्शाते हुए 26 प्रदर्शनियां लगाई। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा ने कहा कि जिलावासियों के लिए यह सुखद पल है। कोविड-19 के बाद इतने बड़े कार्यक्रम में भागीदारी करने को मिली। गीता जयंती महोत्सव अच्छा एवं प्रेरणादायक है। हमें अच्छे कार्यों को करते हुए आगे बढ़ने का संदेश लेकर जाना चाहिए। हरियाणा के कलाकार नितिन सचदेवा की टीम ने गीता सार व उसके महत्व को दर्शाते हुए कोरियोग्राफी प्रस्तुत की जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिली। कार्यक्रम में बीन व डेरू पार्टी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी में लाभार्थियों को कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन भी लगाई गई।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में नहीं पहुंची सांसद
गीता जयंती महोत्सव के पहले दिन प्रदर्शनी के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुनीता दुग्गल ने आना था, लेकिन वह नहीं पहुंची। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त प्रदीप कुमार ने करनी थी, जो कि नहीं पहुंचे। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक रण सिंह पूनिया, अतिरिक्त निदेशक उद्योग गुरप्रताप सिंह, कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार गोयत, डीईओ दयानंद सिहाग, एमएम कालेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास, डीडीए राजेश सिहाग, डीडीएच डॉ. कांशीराम, डीएचओ डॉ. कुलदीप श्योरान, बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, तहसीलदार रणविजय सिंह, नगर परिषद के ईओ ऋषिराज वर्मा, रेडक्रॉस सचिव नरेश झाझड़ा, बीईओ सुरेश शर्मा, समाजसेवी व एडवोकेट संत कुमार टूटेजा, शिक्षाविद् सुमित्रा आर्या, विद्या रत्ति, नरेश सरदाना, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन एडवोकेट नरेंद्र मोंगा, डिप्टी सीएमओ सुनीता सोखी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।