फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gaze towards the sky for the rain

बारिश के लिए आसमान की ओर लगाए रहे टकटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gaze towards the sky for the rain
फतेहाबाद में गर्मी से बचने के लिए मुंह ढककर जाते बाइक सवार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एक ओर जहां मौसम विभाग ने छह जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट किया हुआ था, वहीं दूसरी ओर फतेहाबाद के लोग बारिश की एक-एक बूंद के लिए तरसते दिखाई दिए। बुधवार को भी फतेहाबाद मानसून की बारिश की ताक में रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं चिपचिपाहट व उमस से शहर के लोग काफी परेशान दिखाई दिए। लोग अपने घरों व दुुकानों पर पसीना पोंछते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, प्रदेश में छह जुलाई से मानसून की भारी बारिश आरंभ होगी, लेकिन बुधवार को फतेहाबाद सूखा ही रहा। बारिश तो दूर आसमान में बादल भी दिखाई नहीं दिए। उमस अधिक होने के कारण लोगों को चिपचिपाहट भरी गर्मी ने काफी परेशान किया। भयंकर गर्मी और नमी बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर दिखाई दे रहे थे और बार-बार मुंह पोंछ रहे थे। गर्मी की बढ़ती मांग को देखते हुए बुधवार को बिजली कि ट्रिपिंग के कारण कट भी लगते रहे। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तामपान 27 डिग्री सेल्सियस आंका गया। हवा की रफ्तार साढ़े 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही और आद्रर्ता 52 फीसदी रही। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार व शुक्रवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed