फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gave the message of environmental protection by planting trees

Fatehabad News: खाद के गोदामों की आज करवाई जाएगी जांच

Wed, 16 Jul 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Gave the message of environmental protection by planting trees
रतिया रोड पर झाड़ साहिब में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान। संगठन
फतेहाबाद। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध करवाने में नाकाम रही है जबकि निजी व्यापारियों के गोदाम खाद से भरे पड़े हैं। सरकार की शह पर निजी व्यापारी खाद की कालाबाजारी कर दोनों हाथों से किसानों को लूटने में लगे हैं। समिति की ओर से 17 जुलाई को फतेहाबाद और रतिया में निजी व्यापारियों के खाद के गोदामों की जांच करवाई जाएगी। कोई व्यापारी खाद की कालाबाजारी करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


नथवान ने यह बात संघर्ष समिति के राज्य कमेटी के आह्वान पर गुरुद्वारा झाड़ साहिब बस अड्डे के समीप किसानों के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही खाद की ब्लैक करने वालों पर कार्रवाई नहीं की और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं करवाई तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने खाद की कमी, महंगी होती बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सीएम का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता लवी बाठ ने की। नथवान ने कहा कि पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति पिछले काफी समय से खाद की कमी का मामला अधिकारियों के सामने उठा रही है लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाईटेंशन लाइनों के लिए प्रदेश में किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। नई खेती नीति रद्द की जाए। किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए और किसान मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए।

इस अवसर पर किसान नेता सुखदीप रंधावा, अमन बाठ, सुरजीत सिंह, बंटी सिंह, गुरमीत सिंह, जीत जठोल, मेवा सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed