फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gate passes issued to 36,836 farmers have been issued, with paddy procurement exceeding 1.87 lakh tons.

Fatehabad News: 36,836 किसानों के काटे गेट पास धान की खरीद 1.87 लाख टन पार

Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gate passes issued to 36,836 farmers have been issued, with paddy procurement exceeding 1.87 lakh tons.
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में उठान का इंतजार करतीं बोरियां। संवाद
फतेहाबाद। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने के चलते जिले की अनाज मंडियों में लगातार धान की आवक में तेजी आ रही है। मौसम के अनुकूल होते ही किसानों ने धान की कटाई और मंडियों तक फसल पहुंचाने का काम बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले में 36, 836 किसानों के गेट पास काटे गए। अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर 1,87,674 मीट्रिक टन (18.76 लाख क्विंटल) धान की खरीद हुई। अब तक जिले में अब तक 2,46,560 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। बाजरे की खरीद के लिए 208 किसानों के गेट पास काटे गए। 420 मीट्रिक टन (4200 क्विंटल) फसल की खरीद हुई।
विज्ञापन




जिला प्रशासन ने अगले 10 दिनों में धान की फसल की भारी आवक की संभावना जताई है। हाल ही में हुई बारिश के कारण कुछ दिनों के लिए कटाई प्रभावित हुई थी लेकिन अब मौसम साफ होने से किसान दोगुनी रफ्तार से काम कर रहे हैं। जिस कारण आगामी दस दिनों तक जिले की सभी मंडियों में आवक ज्यादा होने की उम्मीद है। इसको लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

उठान में जिले का पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान

फतेहाबाद जिला फसल के उठान (लिफ्टिंग) के मामले में पूरे हरियाणा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है जो खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने की प्रशासन की तत्परता को दर्शाता है। अब तक खरीदी गई फसल की कुल मात्रा का लगभग 80 प्रतिशत तक सफल उठान किया जा चुका है। पहले नंबर कुरुक्षेत्र जिला है, दूसरे नंबर पर यमुनानगर जिला है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से करीब 1,79,192 मीट्रिक टन धान की खरीद हाे चुकी है। इसमें से कुल 1,38,726 मीट्रिक टन फसल का उठान हो चुका है।




---

उठान का कार्य तेजी से जारी है, मौसम साफ होने के कारण मंडी में आवक को लेकर तेजी आई है। प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी है।

- विनीत जैन, डीएफएससी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed