फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gagandeep Kaur became the district head of Mid-Day Meal Workers Union

Fatehabad News: मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान बनीं गगनदीप कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gagandeep Kaur became the district head of Mid-Day Meal Workers Union
मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की पदाधिकारियों को बधाई देते कर्मचारी नेता।
फतेहाबाद। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन का जिला सम्मेलन प्रधान गगनदीप कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन सीटू नेता सतबीर सिंह व मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव जयभगवान ने किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से गगनदीप कौर को यूनियन का जिला प्रधान चुना गया।
विज्ञापन


इसके अलावा पुष्पा रतिया को सचिव, सोनू धांगड़ को कैशियर, मदन सिंह टोहाना व सुंदर पारता को उपप्रधान, अनिता रानी दमकौरा व नीतू गुल्लरवाला को सहसचिव चुना गया। गीता ढिंगसरा, भागी देवी भट्टू, इन्द्रो देवी धांगड़, बलविंद्र कौर रजाबाद, किरणपाल रतिया, बाला देवी तलवाड़ा, सत्यवती नागपुर व सुखजीत कौर खुंबर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर खेत मजदूर नेता रामकुमार बहबलपुरिया ने भाग लिया। सम्मेलन में गगनदीप कौर ने सर्वप्रथम यूनियन की 3 साल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजकुमार बहबलपुरिया व गगनदीप कौर ने कहा कि आज मिड डे मील को अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम बताकर वर्कर्स को काम से हटाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी मिड डे मील वर्कर्स को पक्का किया जाए और तब तक उन्हें 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। हटाई गए सभी मिड डे मील वर्कर्स को दोबारा काम पर लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो जल्द ही यूनियन की ओर से आंदोलन की घोषणा की जाएगी। सम्मेलन को सीटू के जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह, सीटू जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने भी संबोधित किया। इसमें फतेहाबाद, रतिया, भट्टू, जाखल, टोहाना, भूना से मिड डे मील वर्कर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed