{"_id":"69556016fb8990a5380aef4b","slug":"funds-were-not-received-for-house-construction-a-memorandum-was-submitted-to-the-sub-divisional-magistrate-sdm-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-146211-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मकान बनाने के लिए नहीं मिली राशि, एसडीएम को ज्ञापन साैंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मकान बनाने के लिए नहीं मिली राशि, एसडीएम को ज्ञापन साैंपा
विज्ञापन
टोहाना। गांव लल्लूवाल के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए राशि न मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम एसडीएम आकाश शर्मा को लिखित ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने सरकार से योजना का लाभ देने की मांग की है ताकि वे अपने मकान बना सकें। गांव से अधिवक्ता सुनेहा ने बताया कि पिछले लगभग 10 साल से ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका लाभ आसपास के जिलों के लोगों को मिल रहा है लेकिन उनके गांव लल्लूवाल को इस योजना से वंचित रखा जा रहा है।
एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि उन्होंने पंचायत विभाग के खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी से बात कर मामले की जानकारी ली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ग्रामीण योजना के लिए योग्य पाए जाते हैं तो उन्हें इसका लाभ दिलाया जाएगा।