{"_id":"21f804afbbe7250f87ea5e12ecbbc117","slug":"fulan-kton-disturbed-by-electrical-sub-station-at-village-commotion-of-people-ahrwan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के कटों से परेशान फुलां गांव के लोगों का अहरवां के सब स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के कटों से परेशान फुलां गांव के लोगों का अहरवां के सब स्टेशन पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से परेशान गांव फुलां के ग्रामीणों ने शनिवार देर रात अहरवां गांव के बिजली घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान कर्मचारियों और ग्रामीणों में झड़प हुई, जिसमें छह ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय के कंप्यूटर तोड़ दिए और सब स्टेशन से चलने वाली मेन सप्लाई भी बंद कर दी, जिससे लगभग दो दर्जन गांव अंधेरे में डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले को बिजली कर्मचारियों ने सदर थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत पर फुलां गांव के पूर्व सरपंच सहित दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती फूलां गांव के पूर्व सरपंच बलवंत सिंह, राकेश कुमार, रघुबीर सिंह, रामकुमार, महेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव में कई दिनों से ट्यूबवेलों के लिए सप्लाई होने वाली बिजली 8 घंटे की बजाए केवल 4 घंटे दी जा रही है, जिससे उनकी धान की फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इससे फसल बरबाद हो रही है। बिजली समस्या को लेकर गांव के 15-20 ग्रामीण रात 10 बजे अहरवां के सब स्टेशन पहुंचे, जहां पर जे.ई मोहन लाल, लाइनमैन रामेश्वर तथा जस्सा सिंह बैठे थे। जब बिजली आपूर्ति कम होने के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीछे कोयला नहीं है। कोयला ले आओ लाइट मिल जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में बैठे कर्मचारियों ने कमरा बंदकर उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया।
बिजली कर्मचारियों को मारे थप्पड़
132 केवी सब स्टेशन अहरवां में ड्यूटी पर मौजूद जेई मोहन लाल ने बताया कि फुलां गांव की लाइन का जम्पर टूटा होने के कारण लाइन में खराबी आई हुई थी, जिसे ठीक करने के लिए कर्मचारी गए हुए थे। जेई ने बताया कि रात को 15-20 ग्रामीण कंट्रोल रूम के अंदर घुस आए और उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद ग्रिड स्टेशन आपरेटर बंसीलाल तथा शिफ्ट अटेंडेंट सिंकदर को थप्पड़ मार दिए और मेन सप्लाई बंद कर दी। इससे अहरवां, ढाणी रूढ़ीवाली, अमर बस्ती, अजीत नगर, हमजापुर, पालसर, गुरसर, सहनाल, शेखुर सहित दो दर्जन गांव की सप्लाई बंद हो गई। जेई ने बताया कि ग्रामीणों ने मारपीट के साथ-साथ कार्यालय में पड़े कंप्यूटर तथा मेजों को भी तोड़ दिया। लाइट बंद होने के बाद दूसरे गांव के ग्रामीण भी आ गए, जो फुलां गांव के ग्रामीणों के साथ भिड़ गए।
दो गांवों के लोग आपस में भिड़े
अहरवां गांव की जब लाइन बंद हो गई तो शोर सुनकर गांव के लोग सब स्टेशन में आ गए और उन्होंने फुलां गांव के ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराकर बंद पड़ी सप्लाई को शुरू कराया।
बिजली का कट रहने से आजिज आ गए थे ग्रामीण
पिछले कई दिनों से अहरवंा बिजली घर से सप्लाई होने वाली बिजली के कट बेतरतीब लग रहे थे। शनिवार को भी दिन में बिजली आपूर्ति के काफी कट रहे। विभाग के अनुसार शाम 6 बजकर 20 मिनट पर बिजली का कट था, जो 9 बजकर 55 मिनट पर चालू कर दी गई। 10 बजकर 25 मिनट पर फाल्ट आ गया। ठीक उसी समय ग्रामीण बिजली घर में आ गए और मारपीट करने लगे। जेई मोहन लाल के अनुसार बलवंत, हरभजन, राकेश के नेतृत्व में 25-30 लोगों ने हंगामा किया था।