{"_id":"6a19d35ce6e398cffa0cdbdc","slug":"fugitive-interstate-smuggler-arrested-in-fatehabad-1268-kg-opium-recovered-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-154728-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद में अंतरराज्यीय भगोड़ा तस्कर गिरफ्तार, 1.268 किलो अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद में अंतरराज्यीय भगोड़ा तस्कर गिरफ्तार, 1.268 किलो अफीम बरामद
Fri, 29 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 29 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर। स्त्रोत: पुलिस
फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने अंतरराज्यीय भगोड़े तस्कर विरेन्द्र उर्फ बिल्लू और उसके मुख्य सप्लायर प्रहलाद उर्फ राजू पंडित निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो 268 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि विरेंद्र आरके कॉलोनी, बीघड़ रोड स्थित किराये के मकान में छिपकर नशा तस्करी कर रहा है। सूचना मिलने पर टीम ने छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि विरेन्द्र को वर्ष 2008 में थाना भिखी, जिला मानसा, पंजाब में 280 किलो डोडा पोस्त बरामद मामले में 15 साल की सजा हुई थी।
जेल से बाहर आने के बाद भी उसने नशा तस्करी नहीं छोड़ी। वर्ष 2020 में थाना शहर क्षेत्र में 30 किलो डोडा पोस्त बरामद मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी पर कई मामलों में बेल जंपर और भगोड़ा घोषित होने के केस भी दर्ज हैं।