{"_id":"6272b8dc690ab552816944d6","slug":"free-booster-dose-yet-only-28-people-arrived-to-get-it-installed-fatehabad-news-hsr6307788142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त हुई बूस्टर डोज, फिर भी लगवाने पहुंचे सिर्फ 28 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त हुई बूस्टर डोज, फिर भी लगवाने पहुंचे सिर्फ 28 लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद के पॉलीक्लीनिक में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण की बूस्टर डोज 18 से 59 आयु वर्ग के लिए भी बुधवार से निशुल्क कर दी गई है। अब 18 प्लस वाले सभी लोग मुफ्त में बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 60 से ज्यादा आयु वर्ग और स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज निशुल्क रखी गई थी। हालांकि बूस्टर डोज को लेकर पहले दिन लोगों में दिलचस्पी कम रही। जिले में सिर्फ 28 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।
जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 2966 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 6 लाख 83 हजार को पहली और 4 लाख 71 हजार को दूसरी डोज लग चुकी है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग बूस्टर डोज उन लोगों को लगा रहा है, जिन्हें दूसरी डोज लगे 9 माह का समय हो चुका है। दूसरी डोज लगाने के बाद 9 माह का अंतराल होना चाहिए। जिले में अब तक 2147 बुजुर्गों और 705 स्वास्थ्यकर्मियों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
जिले में अब तक ये हुआ कोरोना टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4754 705
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2029 75
60 साल से ऊपर 84200 64378 2147
45 से 59 साल 144078 119269 24
18 से 44 साल 402589 266630 15
15 से 17 साल 38553 12852 0
12 से 14 साल 6741 1387 0
कोट
जिले में बूस्टर डोज अब 18 से 59 आयु वर्ग को निशुल्क लगाई जा रही है। बुधवार से जिले में अभियान शुरू हो गया है। जिन पात्रों को दूसरी डोज लगवाए 9 माह का समय हो चुका है वह केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन