फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud of Rs 1.64 lakh in the name of job, done through Telegram app

Fatehabad News: नौकरी के नाम पर 1.64 लाख रुपये की ठगी, टेलीग्राम एप के जरिए दिया अंजाम

Tue, 11 Mar 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.64 lakh in the name of job, done through Telegram app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव बनगांव में एक युवक को नौकरी का झांसा देकर 1 लाख 64 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी टेलीग्राम एप के माध्यम से की गई।
ठगों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया, जिसमें युवक को जोड़ा गया और फिर उससे 1 लाख 64 हजार रुपये ठग लिए गए। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बनगांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पास टेलीग्राम एप पर एक मैसेज आया था, जिसमें पार्ट-टाइम सोशल मीडिया एजेंट की नौकरी की पेशकश की गई थी।
इसके बाद उन्होंने इस नौकरी के लिए आवेदन किया और उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप के सदस्यों के कहने पर राजेश ने अलग-अलग खातों में 1 लाख 64 हजार रुपये जमा करवा दिए। यह राशि उनके क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने और नौकरी देने के नाम पर ठगी गई। राजेश ने बताया कि ग्रुप के अंदर उन्हें विभिन्न टास्क दिए गए।
विज्ञापन

पहली बार जब उन्होंने 10 रुपये जमा किए, तो उन्हें 200 रुपये प्राप्त हुए। दूसरी बार उसने एक हजार रुपये जमा किए, तो उसे 1300 रुपये मिले। इसी तरह टास्क और नौकरी के झांसे में आकर उससे 1 लाख 64 हजार रुपये ठग लिए गए। अब वह टेलीग्राम ग्रुप भी डिलिट कर दिया गया है। फिलहाल साइबर पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed