{"_id":"5f1b19378ebc3e639104019b","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-fatehabad-news-rtk565582852","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी, डॉक्टर समेत दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी, डॉक्टर समेत दो पर मामला दर्ज
विज्ञापन
शहर के योग नगर निवासी युवक को नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने योग नगर निवासी सतपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी सिरसा निवासी डॉ.गुरप्रीत सिंह तथा अशोक नगर निवासी जसबीर के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के योग नगर निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि 2014 में वह हंस मार्केट स्थित शिव ब्यूटी सेंटर में सेल्समैन का काम करता था। इस दौरान उसे अशोक नगर निवासी जसबीर सिंह मिला। जिससे उसकी जान पहचान हो गई। उसने मुझे बताया कि वह एक ऐसे आदमी को जानता है जो नौकरी लगवाता है। वह सिरसा में गोल डिग्गी के पास एक्यूप्रेशर का काम करता है। कुछ दिन बाद दोनों डा. गुरप्रीत सिंह के पास चले गए। डॉक्टर ने झांसा दिया कि उसे कलकत्ता में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए फतेहाबाद के दो और लोग भी शामिल है। इसके लिए एक लाख रुपये लगेंगे। उसने अपने परिजनों से बात की और नौकरी के लिए एक लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गए। परिवार के लोगों ने भैंस बेचकर रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने झूठा ज्वाइनिंग लेटर दे दिया और दो अन्य युवकों के साथ कलकत्ता भेज दिया गया। वहां पर किसी प्रकार की नौकरी नहीं दी गई। वहां पर फर्जी मेडिकल करवाया गया। 15 दिन वहां पर घूमने के बाद 20 हजार रुपये खर्च कर वापस आ गया। इसके बाद पिछले दो साल से आरोपी रुपये वापस देने के नाम पर झूठा आश्वासन देता रहा लेकिन रुपये वापस नहीं दिए गए। फिलहाल शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।