फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four youths cheated of Rs 40 lakh in the name of getting visa

Fatehabad News: वीजा लगवाने के नाम पर चार युवकों से ठगे 40 लाख रुपये

Wed, 21 Aug 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four youths cheated of Rs 40 lakh in the name of getting visa
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के तीन और नाढोडी के एक युवक ने विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपये दे दिए लेकिन वीजा नहीं लगवाया गया। मामले में गांव धांगड़ निवासी सुखविंद्र सिंह ने अपने मामा के लड़के भोड़िया बिश्नोइयान, मंडी निवासी प्रमोद कुमार के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने गांव के चार युवकों से 45 लाख रुपये लेकर वीजा लगवाने के लिए प्रमोद कुमार को दिए थे लेकिन वह वीजा हीं लगवा पाया। उससे जब रुपये मांगे तो सिर्फ पांच लाख रुपये लौटाए। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव धांगड़ निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसके मामा का लडक़ा प्रमोद निवासी भोड़िया बिश्नोइयान ने मंडी आदमपुर में फ्यूचर प्वाइंट के नाम से कार्यालय खोला हुआ था। यहां से वह विदेश भेजने का काम करता है। उसके पास वह नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रमोद ने उसे कहा कि उसके गांव के किसी युवक को वीजा लगवाना हो तो वह लगवा देगा। उसकी बातों में आकर अपने गांव निवासी सुखविंद्र, रविंद्र, मोहित कुमार व नाढोडी निवासी विष्णु से वीजा लगवाने के लिए प्रमोद कुमार को इसी साल मार्च-अप्रैल में 45 लाख रुपये दिए। इसके अलावा कुछ पैसे घर से नकद ले गया था।

आरोप है कि रुपये लेने के बाद प्रमोद ने किसी का वीजा नहीं लगवाया। जब पैसे वापस देने के लिए कहा तो 5 लाख रुपये लौटा दिए और बाकी 40 लाख रुपये आरोपी प्रमोद ने देने से मना कर दिया। सुखविंद्र ने बताया कि अब आरोपी का कार्यालय और मोबाइल फोन नंबर भी बंद है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed