{"_id":"610580e68ebc3ecd2c1f6a2e","slug":"four-new-corona-infected-found-in-twenty-four-hours-fatehabad-news-hsr6076767194","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे में चार नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे में चार नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना के सैंपल लेते चिकिसक। संवाद
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। बढ़ते हुए केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। सैंपलिंग को लेकर गंभीरता बरती जाने लगी है। शुक्रवार को जाखल के गांव करंडी व गुल्लरवाला के छह बच्चे संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक जाखल क्षेत्र में तीन व टोहाना क्षेत्र में कोरोना का एक और केस मिला है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू कर दिया है।
संतोषजनक बात यह है कि जाखल में मिले तीन नए संक्रमितों में कोई बच्चा या विद्यार्थी शामिल नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टोहाना में एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल से आया था, वह तीन दिन से बीमार चल रहा था। सैंपल लेने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह दो अन्य लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। जाखल एसएमओ डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि सोमवार को करंडी व गुल्लरवाला के स्कूलों को सैनिटाइज करवाने के साथ ही सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों की सैंपलिंग की जाएगी। शनिवार व रविवार को छुट्टी के कारण स्कूल बंद रहे हैं। इसलिए सोमवार को टीम भेजकर सभी के सैंपल लिए जाएंगे। कोविड-19 से संबंधित नियमों की पालना करवाने के लिए भी स्कूल स्टाफ को निर्देशित किया जाएगा।
डीईओ ने स्कूलों में बच्चों की सैंपलिंग करवाने के दिए निर्देश
वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। डीईओ दयानंद सिहाग ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की सैंपलिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजेशन संबंधी सभी नियमों की पालना के लिए पूरी गंभीरता बरतने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
अब तक की स्थिति
जिले में अब तक 2 लाख 60 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 17 हजार 809 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं फिलहाल लगभग 10 केस सक्रिय हैं। जिले में अब तक कोरोना से 482 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोट
कोरोना के मामलों को देखते हुए नागरिकों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। संक्रमण के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। इसलिए मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते रहें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी।