फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four new cases of dengue found, including a five-year-old girl

Fatehabad News: पांच साल की बच्ची समेत डेंगू के चार नए केस मिले

Thu, 14 Nov 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four new cases of dengue found, including a five-year-old girl
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। जिले में डेंगू मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को पांच साल की बच्ची समेत चार केस डेंगू के मिले हैं। जिले में अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 79 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के संन्यास आश्रम रोड निवासी 32 वर्षीय युवक, अंजलि कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय युवती, कबीर बस्ती निवासी 6 वर्षीय बालक और टोहाना में न्यू अनाजमंडी निवासी पांच वर्षीय बच्ची डेंगू पॉजिटिव मिली है। जिले में डेंगू के अब तक मिले 79 केसों में से 35 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। फिलहाल एक मरीज अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल है।
विज्ञापन

- शहर में मिल रहे हैं ज्यादा केस
गांवों के मुकाबले फतेहाबाद शहर में डेंगू केस ज्यादा मिल रहे हैं। अभी तक फतेहाबाद शहर में 27, टोहाना शहर में 10, रतिया शहर में 2, भूना में 11, जाखल में 6, भट्टूकलां में 8 बड़ोपल में 8 और भूथनकलां क्षेत्र में 7 केस मिल चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अभियान में जिले में अब तक 2,822 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में डेंगू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। विभाग द्वारा लगातार सर्वे किया जा रहा है और जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed