फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four miscreants including the main accused arrested in the kidnapping case of liquor baron, sent to jail

Fatehabad News: शराब कारोबारी के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी सहित चार बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants including the main accused arrested in the kidnapping case of liquor baron, sent to jail
भूना। शराब कारोबारी अमरजीत के अपहरण मामले में सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रवि उर्फ पुजारी ने बताया कि अमरजीत का अपहरण नहीं किया गया था।
विज्ञापन

शराब कारोबारी अमरजीत ने आरोपी के तर्क को खारिज किया है और बच्ची गैंग के सरगना सोनू उर्फ बच्ची के खिलाफ न्यायालय में विचाराधीन जानलेवा हमले के केस को वापस लेने के लिए डराने-धमकाने और मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने अमरजीत के छोटे भाई नरेश कुमार की शिकायत पर चार नामजद व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस पिछले 6 दिनों से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बदमाश चंडीगढ़ में छुपे हुए हैं। सीआईए इंचार्ज कपिल सिहाग ने एएसआई प्रेम कुमार के नेतृत्व में टीम चंडीगढ़ भेजी। साइबर सेल की मदद से बदमाशों के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सीआईए टीम ने छापा मारा तो चार आरोपी काबू आ गए। इनमें मुख्य आरोपी रवि उर्फ पुजारी, लोकी भूना, देव उकलाना व अंशुल जांडली कला शामिल है जबकि टीटू फतेहाबाद अभी भी फरार है।
विज्ञापन


कोट

शराब कारोबारी अमरजीत के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी रवि उर्फ पुजारी व उसके सहयोगी लोकी भूना, देव उकलाना, अंशुल जांडली कला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कपिल सिहाग, इंचार्ज, सीआईए फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed