फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four dengue victims, including a five-year-old boy

Fatehabad News: पांच साल के बच्चे समेत चार डेंगू पीड़ित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four dengue victims, including a five-year-old boy
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू मरीज जिले में लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिले में पांच साल के बच्चे समेत चार डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 154 तक पहुंच गई है। अब तक 43 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि अभी जो डेंगू मरीज मिल रहे हैं उनमें अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या कम है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के शक्ति नगर निवासी 18 वर्षीय युवक, अशोक नगर निवासी 52 वर्षीय महिला, गांव हिजरावां कलां निवासी 38 वर्षीय युवक और टोहाना के घंटा घर चौक निवासी पांच वर्षीय बच्चा डेंगू पीड़ित मिला है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान अभी भी लारवा मिल रहा है। शुक्रवार को टीमों ने 2882 जगहों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान 6 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक सर्वे के दौरान 3277 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में 27 मरीजों ने लिया उपचार
जिले में अब तक डेंगू के उपचार को लेकर 43 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। इसमें 27 मरीजों ने निजी और 16 ने सरकारी अस्पताल में उपचार लिया है।
कोट
ओपीडी में डेंगू को लेकर मरीज आ रहे है, जांच करवाई जा रही है। ये बात सही है कि बच्चे और युवा डेंगू से ज्यादा पीड़ित है। डेंगू को लेकर अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं। घर व आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed