{"_id":"6384f51988f093274127dfb3","slug":"four-dengue-victims-including-13-year-old-girl-found-fatehabad-news-hsr6483220186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 13 साल की लड़की समेत चार डेंगू पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 13 साल की लड़की समेत चार डेंगू पीड़ित मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में फोगिंग करते हुए कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का खतरा जिले में अभी टला नहीं है। सोमवार को 13 साल की लड़की समेत चार डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 140 तक पहुंच गई है। लारवा मिलने का सिलसिला भी जारी है और जांच के दौरान 6 जगहों पर लारवा मिला है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय लड़की, गांव बनगांव निवासी 15 वर्षीय किशोर, बत्रा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक और गांव दरियापुर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पीड़ित मिला है। वहीं जिले में लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने 1732 जगहों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान 6 जगहों पर लारवा मिला है। अभी तक 3256 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
1063 डेंगू आशंकितों के लिए जा चुके है सैंपल
जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग 1063 डेंगू आशंकितों के सैंपल ले चुका है। जांच के दौरान 140 डेंगू पीड़ित मिले हैं। इसमें से 39 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक 13 मरीज सरकारी और 26 निजी अस्पताल में दाखिल हुए है। अभी फिलहाल एक मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
चिकनगुनिया का नहीं मिला कोई केस
स्वास्थ्य विभाग चिकनगुनिया को लेकर अब तक 48 सैंपल ले चुका है। जांच के दौरान चिकनगुनिया का कोई केस नहीं मिला है। सोमवार को फिलहाल चिकनगुनिया का सैंपल नहीं लिया गया है।
कोट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और डोर टू डोर सर्वे कर रहा है। जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। अब तक जिले में डेंगू के 140 केस मिल चुके हैं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ